scriptनागरिकता संशोधन बिल का विरोध, कांग्रेस का आज गांधी सर्किल पर धरना | congress protest cab | Patrika News
जयपुर

नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, कांग्रेस का आज गांधी सर्किल पर धरना

नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से दोपहर एक बजे गांधी सर्किल पर धरना दिया जाएगा।

जयपुरDec 11, 2019 / 09:58 am

rahul

Ashok Gehlot: कांग्रेस पूरे देश में मजबूत, निकाय चुनाव में मिलेगी कामयाबी

Ashok Gehlot: कांग्रेस पूरे देश में मजबूत, निकाय चुनाव में मिलेगी कामयाबी

गहलोत, पायलट सहित कई नेता लेंगे हिस्सा

जयपुर 11 दिसंबर
नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से दोपहर एक बजे गांधी सर्किल पर धरना दिया जाएगा। इस धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रभारी सचिव विवेक बंसल, तरुण कुमार, सरकार के मंत्री, विधायक और पीसीसी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी इस बिल का जबर्दस्त विरोध कर रही है और कांग्रेस के नेता मोदी सरकार को आडे हाथ ले रहे है। बिल लोकसभा में पास हो गया है और अब राज्यसभा की बारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। कांग्रेस लगातार केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से गिरती अर्थव्यवस्था और गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला था। पैदल मार्च सिविल लाइन फाटक तक गया था और यहां कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और बाद में राज्यपाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था। इससे पहले जिलों में भी धरना दिया गया था।
रैली के लिए होगा आव्हान—
कांग्रेस पार्टी आज गांधी सर्किल पर धरने के माध्यम से एआईसीसी के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी भी करेगी। राजस्थान को 50 हजार लोग लेकर जाने है जबकि जयपुर शहर को 10 हजार का टारगेट दिया गया है। धरने में कांग्रेस के नेता आव्हान करेंगे कि रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धरने की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

Home / Jaipur / नागरिकता संशोधन बिल का विरोध, कांग्रेस का आज गांधी सर्किल पर धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो