scriptदिल्ली रैली के लिए गहलोत ने झोंक दी ताकत, राजस्थान से जाएंगे 50 हजार कार्यकर्ता | congress rally in delhi | Patrika News
जयपुर

दिल्ली रैली के लिए गहलोत ने झोंक दी ताकत, राजस्थान से जाएंगे 50 हजार कार्यकर्ता

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली में 14 दिसंबर को देश बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जयपुरDec 02, 2019 / 12:33 pm

rahul

दिल्ली रैली के लिए गहलोत ने झोंक दी ताकत

दिल्ली रैली के लिए गहलोत ने झोंक दी ताकत

जयपुर 2 दिसंबर
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली में 14 दिसंबर को देश बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में भी इस रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे 3 से 5 दिसंबर के बीच अपने अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठकें लें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाने का टारगेट दिया जाए।
रैली में भीड़ लाने की ज्यादा जिम्मेदारी जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर को दी गई है बाकी के जिले भी अपने अपने हिसाब से कार्यकर्ता लेकर आएंगे। दिल्ली से दूर वाले जिलों के नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे रेल से दिल्ली पहुंचे ताकि उन्हें परेशानी न हों।
राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। रैली को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक हुई जिसमें प्रभारी मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में तय किया गया कि रैली में 50 हजार कार्यकर्ताओं को लेकर जाना है।
कल की बैठक में सीएम गहलोत ने कहा था वे रैली की मॉनीटरिंग खुद करेंगे और देखेंगे कि किस जिले और ब्लाक से कितने कार्यकर्ता रैली में जा रहे है। सभी को 14 दिसंबर को रैली के रूप में दिल्ली पहुंचना है और इसे बेहद कामयाब बनाना है।
गहलोत ने कहा कि देश की जो दुर्दशा हो रही है उसे लेकर भाजपा को संदेश देना है। पुराने दौर में इंदिरा गांधी ने भारत बचाओ दिवस मनाया था जिसमें हिंदुस्तान भर के लोग आए थे। गहलोत ने आरोप लगाया कि मतदाताओं ने भाजपा को सुशासन देने का, रोजगार देने का और तमाम वादे पूरा करने का दो बार अवसर दिया लेकिन इसके बजाय ये अपने एजेंडे को प्रायोजित रूप से आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। इस रैली को कांग्रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस प्रचार कर रही है कि मोदी मैजिक खत्म हो चुका है।

Home / Jaipur / दिल्ली रैली के लिए गहलोत ने झोंक दी ताकत, राजस्थान से जाएंगे 50 हजार कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो