scriptभाजपा ने 3 साल में जो वादे और घोषणाएं कीं, उनकी हकीकत के विपरीत हैं झूंठे दावे: पायलट | Congress will be held march; Sachin Pilot and other seniors Lead to protest | Patrika News
बिलासपुर

भाजपा ने 3 साल में जो वादे और घोषणाएं कीं, उनकी हकीकत के विपरीत हैं झूंठे दावे: पायलट

राजस्थान के दो दर्जन जिलों में पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के 3 साल के कार्यकाल की पोल खोलेगी कांग्रेस। विरोध में यह कहेगी…

बिलासपुरDec 15, 2016 / 08:11 pm

vijay ram

rajasthan congress,
सरकार के तीन साल के कार्यकाल की हकीकत जनता को बताने के लिए जिला कांग्रेस कमेटियां जिलों में पैदल मार्च कर जनता को राज्य सरकार की कथनी व करनी में अंतर बताएंगी।


यह कार्यक्रम जिलों में 20 से 30 दिसबर तक चलेंगे। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। ग्यारह दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत एक दिन में तीन जिलों में पैदल मार्च के कार्यक्रम होंगे।

पायलट ने सरकार पर चुनाव में झूंठे वायदे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। 13 दिसबर को भाजपा सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री और भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता को बरगलाने के उद्देश्य से हकीकत के विपरीत झंूठे दावे व आंकड़े पेश किए हैं।

जबकि, सच्चाई यह है कि घोषणा पत्र के साथ तीन वर्षों में जो वादे एवं घोषणाएं की हैं उनका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। मूलभूत सेवाओं सहित खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सुराज का संकल्प लेकर शासन में आई भाजपा ने कुशासन को बढ़ाकर प्रदेश में अराजकता फैलाई है।

Home / Bilaspur / भाजपा ने 3 साल में जो वादे और घोषणाएं कीं, उनकी हकीकत के विपरीत हैं झूंठे दावे: पायलट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो