scriptराजस्थान में यूथ वोटर को लेकर कांग्रेस चिंतित, राज्य में 55 लाख युवाओं ने डाला वोट | Congress worried about youth voters in rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में यूथ वोटर को लेकर कांग्रेस चिंतित, राज्य में 55 लाख युवाओं ने डाला वोट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हाल ही कहा था, युवा मोदी-मोदी ज्यादा कर रहे

जयपुरMay 20, 2019 / 09:15 pm

pushpendra shekhawat

youth voter

राजस्थान में यूथ वोटर को लेकर कांग्रेस चिंतित, राज्य में 55 लाख युवाओं ने डाला वोट

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर. राज्य के युवा मतदाताओं के रुख को लेकर प्रदेश कांग्रेस की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। परिणाम 23 को आएंगे, लेकिन कांग्रेस युवा मतदाताओं के मोदी-मोदी रूख से ज्यादा परेशानी में दिख रही है। हाल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने भी कहा था कि युवा मोदी-मोदी ज्यादा कर रहा है। यह देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं। इन बात से लग रहा है कि कांग्रेस को युवा वोटर पर अपने पक्ष में मतदान को लेकर कम ही उम्मीद है।
इन चुनावों में राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर करीब 55 लाख युवाओं ने वोट डाले। इनमें 18 से 19 वर्ष के नवमतदाताओं ने 10,99,637 और 20 से 25 वर्ष की आयु के 43,64,305 मतदाताओं ने वोट दिया। इस चुनाव की खास बात यह है कि 18 से 19 वर्ष के युवाओं का सबसे ज्यादा वोट आदिवासी जिले की बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर 57,353 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार 20 से 25 वर्ष की आयु के सबसे ज्यादा मतदाताओं ने बाड़मेर लोकसभा सीट पर 2,17,854 ने वोट किया।
लोकसभा सीट ——- मतदाता 18-19 वर्ष ——-20-25 वर्ष

गंगानगर ———— 42649 ——————- 179985

बीकानेर ————- 33272 ——————- 151018

चूरू —————– 44525 ——————- 179825

झुंझुंनूं ————— 46079 ——————- 165714

सीकर ————— 51360 ——————- 174428
जयपुर ग्रामीण —— 44091 ——————- 160850

जयपुर ————— 48968 —————— 160463

अलवर ————— 35628 —————— 175248

भरतपुर ————- 40780 —————— 199594

करौली-धौलपुर —— 31949 —————— 162242

दौसा —————- 37406 —————— 154536
टोंक-सवाई माधोपुर – 42492 —————— 174395

अजमेर ————- 35922 —————— 142946

नागौर ————– 46110 —————— 166558

पाली ————— 40222 —————— 157143

जोधपुर ———— 47803 —————— 187368

बाड़मेर ————- 45962 —————— 217854
जालौर ————- 52802 —————— 180923

उदयपुर ———— 52362 —————— 185890

बांसवाड़ा ———– 57353 —————— 199329

चित्तौडगढ़़ ——– 40333 —————— 171664

राजसमंद ——— 40830 —————— 149821

भीलवाड़ा ——— 44921 —————— 169065
कोटा ————- 46155 —————— 189741

झालावाड़-बारां — 49663 —————— 207705

Home / Jaipur / राजस्थान में यूथ वोटर को लेकर कांग्रेस चिंतित, राज्य में 55 लाख युवाओं ने डाला वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो