scriptराजस्थान: जन्मदिन पर ‘कैबिनेट’ से ‘केंद्रीय’ मंत्री बन गए सालेह मोहम्मद! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां | Congressmen wrongly terms Saleh Mohammad as Central Minister | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: जन्मदिन पर ‘कैबिनेट’ से ‘केंद्रीय’ मंत्री बन गए सालेह मोहम्मद! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां

कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का जन्मदिन आज, जैसलमेर में आज नज़र आया रोचक वाकया, जगह-जगह लगे रहे मंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वाले बैनर-होर्डिंग्स, जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जन्मदिन की बधाई, पर हुई बड़ी चूक- कैबिनेट मंत्री को बना डाला केंद्रीय मंत्री, होर्डिंग्स देखकर हर कोई हुआ हैरान, बना चर्चा का विषय
 
 
 

जयपुरFeb 01, 2021 / 11:22 am

Nakul Devarshi

Congressmen wrongly terms Saleh Mohammad as Central Minister
जयपुर।

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को आज उनके जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री का दर्ज़ा मिल गया है। जी हाँ, सुनने में ये ज़रूर अजीब लगे, पर जैसलमेर कांग्रेस कमेटी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।
दरअसल, आज ये रोचक वाकया आज तब सामने आया जब जैसलमेर में जगह-जगह कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को केंद्रीय मंत्री बताते होर्डिंग्स और पोस्टर्स देखकर लोग हैरान रह गए। ये होर्डिंग्स-पोस्टर्स जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लगाए मंत्री सालेह मोहम्मद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लगाए गए थे।
राज्य सरकार में वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री व पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को केंद्रीय मंत्री बताते होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर भी चस्पा है। साथ ही जैसलमेर कांग्रेस के तमाम विभागों की ओर से संयुक्त रूप से ‘कैबिनेट मंत्री’ को ‘केंद्रीय मंत्री’ संबोधित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है।

Home / Jaipur / राजस्थान: जन्मदिन पर ‘कैबिनेट’ से ‘केंद्रीय’ मंत्री बन गए सालेह मोहम्मद! कांग्रेस नेता दे रहे बधाइयां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो