scriptनगर निगम ग्रेटर से उठी यह मांग तो पार्षद समर्थन में आए, निगम प्रशासन मानेगा यह डिमांड | COvid 19 Cm Ashok Gehlot Grater Nagar Nigam Mayor Soumya Gurjar | Patrika News
जयपुर

नगर निगम ग्रेटर से उठी यह मांग तो पार्षद समर्थन में आए, निगम प्रशासन मानेगा यह डिमांड

नगर निगम ग्रेटर के पार्षदों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित 50 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए तक की राशि प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग तेज कर दी है। चेयरमैन सुखप्रीत बंसल सहित करीब दो दर्जन पार्षदों ने इस मांग का समर्थन किया है।

जयपुरMay 18, 2021 / 05:28 pm

Umesh Sharma

नगर निगम ग्रेटर से उठी यह मांग तो पार्षद समर्थन में आए, निगम प्रशासन मानेगा यह डिमांड

नगर निगम ग्रेटर से उठी यह मांग तो पार्षद समर्थन में आए, निगम प्रशासन मानेगा यह डिमांड

जयपुर।

नगर निगम ग्रेटर के पार्षदों ने विकास कार्यों के लिए आवंटित 50 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए तक की राशि प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग तेज कर दी है। चेयरमैन सुखप्रीत बंसल सहित करीब दो दर्जन पार्षदों ने इस मांग का समर्थन किया है।
पार्षदों की मांग का समर्थन करते हुए उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने महापौर सौम्या गुर्जर को एक पत्र लिखकर इसकी कार्य योजना तैयार करने की मांग की है। कर्णावट ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकास कार्यों को रोका जा सकता है। यह समय लोगों के जीवन बचाने का है और गरीब आदमी को भोजन उपलब्ध हो सके। इससे उसको कोरोना काल में राहत मिल सकेगी। आपको बता दें कि बंसल ने आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव को पत्र लिखकर यह मांग की थी। बंसल की इस मांग का पार्षद कुमकुम शक्तावत, मदन लाल शर्मा, सुरेश रेगर, हिमांशु जैन, महेश सैनी, पीयूष किराडू, आशीष शर्मा, कपिल धाबाई, विनोद चौधरी, वीरेंद्र शेखावत, राधेश्याम बोहरा, भारती लखयानी, शक्ति यादव, नरेंद्र सिंह, मनोज तेजवानी, राजू अग्रवाल (कांग्रेस) गजेंद्र चिराना, संजू चौधरी, अर्चना शर्मा सहित कई पार्षदों ने समर्थन किया है।

Home / Jaipur / नगर निगम ग्रेटर से उठी यह मांग तो पार्षद समर्थन में आए, निगम प्रशासन मानेगा यह डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो