scriptसीपी जोशी को छोडऩी पड़ सकती है आरसीए की पिच, ये है बड़ा कारण | CP JOSHI SHOULD HAVE TO LEFT RCA PRESIDENT POST DUE TO LODHA PANEL AME | Patrika News
जयपुर

सीपी जोशी को छोडऩी पड़ सकती है आरसीए की पिच, ये है बड़ा कारण

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत करना पड़ सकता है ये फैसला

जयपुरJan 15, 2019 / 10:51 am

Mridula Sharma

cp joshi

सीपी जोशी को छोडऩी पड़ सकती है आरसीए की पिच, ये है बड़ा कारण

जयपुर . राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे। मुख्य सचेतक महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी को बनाया जाएगा। इसका ऐलान सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कर दिया। फिलहाल विधानसभा उपाध्यक्ष के पद को लेकर घोषणा नहीं की गई है। विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार को आहूत किया गया है।
सीपी जोशी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष भी हैं। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों और आरसीए के संशोधित संविधान के अनुसार उन्हें आरसीए अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ सकता है। जोशी अध्यक्ष के लिए पहले दिन विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, फिर अगले दिन बुधवार को चुनाव होगा। इसके बाद विस. में मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक के नाम का ऐलान होगा।
अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर सरकार बनने के साथ ही मंथन शुरू हो गया था। इस दौरान अध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों के नाम चर्चा में आए। लेकिन इसका ऐलान प्रदेश प्रभारी पाण्डे ने सोमवार को आधिकारिक रूप से किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से नामों को हरी झण्डी दे दी गई है।
कई पदों पर रहे दिग्गज
सीपी जोशी : 5वीं बार विधायक बने हैं। एक बार सांसद रह चुके हैं। वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अलावा केन्द्र में संगठन स्तर पर कई प्रदेशों के प्रभारी महासचिव रहे हैं। केन्द्र में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और रेलवे मंत्री रहे। इसके अलावा राज्य में भी ग्रामंीण विकास एवं पंचायत राज, शिक्षा और जलदाय विभाग के मंत्री पद पर रहे हैं। जोशी वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
महेश जोशी : 2 बार विधायक होने के साथ ही 1 बार सांसद रहे हैं। वे पहले अशोक गहलोत सरकार में उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं। इस बार उन्हें मुख्य सचेतक बनाया जा रहा है। महेश जोशी को भी जयपुर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ सकता है।
महेन्द्र चौधरी : दूसरी बार विधायक हैं। पहले वे राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे उप मुख्य सचेतक बनाए जाएंगे।

विचित्र स्थिति
सीपी आरसीए अध्यक्ष पद से नहीं हटते हैं तो खेल मंत्री के संघों की बैठक बुलाने पर विचित्र स्थिति बन जाएगी। जोशी आरसीए अध्यक्ष की हैसियत से जाएंगे और मंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्पीकर का पद संवैधानिक है, इसलिए यह स्थिति और भी विचित्र हो जाएगी।
मोदी को बेदखल करने को बुना था ‘जाल’
लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों और आरसीए के संशोधित संविधान के अनुसार मंत्री, सरकारी कर्मचारी व 70 से अधिक उम्र का व्यक्ति पदाधिकारी नहीं बन सकता। इन सिफारिशों को हाल ही आरसीए अध्यक्ष जोशी की कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के संविधान में शामिल किया था। संशोधन की कानूनी प्रक्रिया भी हाल ही पूरी हो गई है। यदि जोशी को अध्यक्ष पद से हटना पड़ता है तो वे उनके द्वारा कराए संविधान संशोधन के पहले शिकार होंगे। बताया जाता है कि राजस्थान की क्रिकेट राजनीति में ललित मोदी की सक्रियता को रोकने के लिए यह प्रावधान किया गया था। इसी के चलते ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी क्रिकेट संघों की दौड़ से बाहर हो गए थे।
ऐलान बाद में
पार्टी अध्यक्ष ने तीनों नेताओं के नाम को स्वीकृति दे दी है। उपाध्यक्ष पद पर ऐलान बाद में किया जाएगा।
-अविनाश पाण्डे, प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव

Home / Jaipur / सीपी जोशी को छोडऩी पड़ सकती है आरसीए की पिच, ये है बड़ा कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो