scriptक्रिएटिविटी को पंख लगाएं | creativity | Patrika News

क्रिएटिविटी को पंख लगाएं

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2020 12:55:18 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

यह भावों को प्रदर्शित करने का मौका देती है जिससे जोखिम लेने की ताकत मिलती है

क्रिएटिविटी खुशी और उत्साह देती है। यह पॉजिटिविटी के साथ जुड़ी हुई है, जिसके जरिए आपके भीतर छिपा हुआ कलाकार सामने आता है। क्रिएटिविटी के लिए आप लगातार नए-नए आइडियाज पर विचार करते हैं। एक्सपेरिमेंट करते हैं और नई चीजें सर्च करते रहते हैं। इस पूरे प्रोसेस में काफी कुछ जानने का मौका मिलता है। इसके अलावा व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए कुछ कीमती पल निकालकर जब क्रिएटिविटी करते हैं तो इससे दिमाग को सुकून मिलता है।
प्रोत्साहित होकर सुधारते हैं गलतियां: जब हम कोई क्रिएटिविटी करते हैं तो लोगों या प्रकृति के साथ जुड़ते हैं। यह जुड़ाव हमें खुशी देकर तनाव को दूर करता है। इसके अलावा समाज में लोगों से जुडऩे पर विचारों का आदान-प्रदान होता है जिससे आपको अपनी आर्ट के बारे में प्रतिक्रिया मिलती रहती है। इससे आप प्रोत्साहित होते हैं और गलतियों को सुधारने के लिए भी तत्पर रहते हैं।
जोखिम लेने की क्षमता: यह हमें अपने भावों को प्रदर्शित करने का मौका देती है जिसमें हम नई चीजें करते हुए जोखिम के लिए भी तैयार रहते हैं। इससे आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है।
तनाव में कमी : क्रिएटिविटी करना एक फन एक्टिविटी है जिसे आप कभी अकेले तो कभी अपनों के साथ करते हैं। इस वजह से तनाव घटता है और आपको फील गुड का अहसास होता है।
पुरानी चीजों का प्रयोग कर पैसों की बचत : जो लोग क्रिएटिव होते हैं, वे बेकार या पुरानी चीजों को भी इस्तेमाल करना जानते हैं। जिससे कई बार उन्हें नई चीजों को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और पैसों की बचत होती है। ऐसे लोग किसी भी धारणा पर जल्दी से भरोसा करने की बजाय खुद एक्सपेरिमेंट करने या जानने में विश्वास रखते हैं जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए अपने शौक को एक बार फिर से शुरू करें। कविता, कहानी या कुछ भी लिखें। पेंटिंग या क्राफ्ट आदि का शौक है तो नई चीजों या ट्रेंड को जानने के लिए इंटरनेट पर मौजूद वीडियो की मदद ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो