scriptअफगान क्रिकेटर राशिद की गुहार… हमें संकट में मरने को न छोड़ें | cricket, rashid, afganistan | Patrika News
जयपुर

अफगान क्रिकेटर राशिद की गुहार… हमें संकट में मरने को न छोड़ें

अफगानिस्तान में तालिबान एक के बाद एक यहां की प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करता जा रहा है और यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

जयपुरAug 11, 2021 / 04:51 pm

Satish Sharma

अफगान क्रिकेटर राशिद की गुहार... हमें संकट में मरने को न छोड़ें

अफगान क्रिकेटर राशिद की गुहार… हमें संकट में मरने को न छोड़ें

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं अमेरिका समेत विभिन्न देश अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकाल रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया भर के नेताओं से अपील की है। राशिद ने बड़े ही मार्मिक शब्दों में सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है कि हमें मरने के लिए न छोड़ें।
राशिद ने लिखा
अपने देश में हालात को बेहतर बनाने के लिए मशहूर क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। राशिद ने लिखा है कि दुनिया भर के प्रिय नेताओं। मेरा देश संकट में है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। हर रोज हमारे लोग शहीद हो रहे हैं। इसके आगे उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को बयां किया है। दिग्गज स्पिनर ने लिखा है कि घरों और संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में हमें अकेला मत छोडि़ए। अफगान लोगों की हत्याओं और अफगानिस्तान को बर्बाद होने से बचा लीजिए। हम शांति चाहते हैं।
अपनी पोस्ट में राशिद ने अफगानिस्तान का झंडा भी इस्तेमाल किया है। साथ ही हाथ जोडऩे का भी सिंबल बनाया है। बता दें कि राशिद खान की भारत समेत दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोविंग है। वह भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।

Home / Jaipur / अफगान क्रिकेटर राशिद की गुहार… हमें संकट में मरने को न छोड़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो