अस्पताल में महिला ने पुलिस को बयान दिया कि पति और बच्चे उसका बहुत ध्यान रखते हैं। उसके पैरों में दर्द से वह काफी परेशान हो चुकी है। इसके चलते यह कदम उठाया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने वाली पिंकी (30) पत्नी सुगन आदर्श नगर बस्ती निवासी है। शुक्रवार सुबह पिंकी का पति काम से चला गया था। ग्यारह वर्षीय बेटा रोहित, नौ वर्षीय बेटी सलौनी और छोटा बेटा वंश मां के साथ घर पर थे। तीनों बच्चों बाहर थे, तभी मां कमरे में जाकर खुद पर केरोसिन उड़ेल आग ( Jaipur Crime News Latest ) लगा ली।