चौदह साल की लड़की से गैंगरेप कर वीडियो बनाया, वायरल कर दिया
बांरा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। चौदह साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ कुछ बदमाशों ने गैंगरेप किया और बाद में उसका वीडियो भी बनाया। लड़की हाथ जोड़ती रही लेकिन आरोपी नहीं माने और वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने लड़की को सुरक्षा में रखा है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच कर रही सारथल थाना पुलिस ने बताया कि कस्बे में रहने वाली लड़की अपने घर में अपने परिवार के साथ ही थी। तभी पास ही रहने वाला एक किशोर आया और लडकी को बोला कि उसने उसकी मां बुला रही है। लड़की पडोस में गई तो वहां पड़ोसी हेमराज पहले ही मौजूद था। हेमराज और नो नाबालिक लड़कों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद इसका वीडियो बनाया। वीडियो लडकी के जीजा को भेज दिया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीनों ने उसे बुरी तरह से पीटा और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर से निकलना दूभर हो गया था। पुलिस ने किशोरी को सखी केंद्र में भर्ती कराया है और वह पुलिस की सुरक्षा में है।