राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का जाना तय हैं क्योंकि जनता सब देख रही है। कांग्रेस राज में प्रदेश में अपराध चरम पर है और अपराधियों के सामने सरकार लाचार दिखाई दे रही है। राजधानी में ही अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहें है। जयपुर शहर की पॉश कॉलोनी वैशाली नगर में सेवानिवत अधीक्षण अभियंता की एनएचएआई कार्यालय के बाहर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था बर्बाद हो गई है। राजस्थान में हो रही दुष्कर्म की घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही है। ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाओं पर चुप्पी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इरादों को जग जाहिर कर दिया है।
प्रदेश की जनता को धोखा दिया राज्यवर्धन ने कहा कि कि प्रदेश में युवा, किसान, मजदूर, महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की स्थिति चिंताजनक है। मुख्यमंत्री गहलोत युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे कर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।