scriptबोहरा ने संसद में उठाया साइबर क्राइम का मुद्दा | cyber crime jaipur | Patrika News
जयपुर

बोहरा ने संसद में उठाया साइबर क्राइम का मुद्दा

जयपुर में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर जताई चिंतारोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने की मांग

जयपुरJul 03, 2019 / 08:20 pm

hanuman galwa

jaipur

jaipur

जयपुर शहर में बढ़ते साइबर क्राइम का मुद्दा सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया। उन्होंने अपराध रोकने के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए कड़े कानूनी प्रावधानों की आवश्यकता है।
सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जयपुर शहर में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने और कड़े कानून बनाने की जाने की मांग की। गौरतलब है कि हाल ही में जयपुर में 36 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। बोहरा ने कहा कि जयपुर के साथ ही देश और प्रदेश के विभिन्न इलाको में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम साबित रही हैं।
स्मारकों का संरक्षण
सांसद रामचरण बोहरा के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि जयपुर मंडल के स्मारकों के संरक्षण के लिए 2019-20 के लिए 125 लाख का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में 290 लाख आवंटित राशि में से 290 लाख व्यय किए गए हैं।
गहलोत सरकार पर निशाना
सांसद रामचरण बोहरा ने जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं प्रदेश के लिए कलंक हैं। जयपुर में सात वर्षीय बच्ची के बलात्कार की घटना ने समूची मानवता को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि कि राज्य की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाना प्रदेश सरकार और पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई हैं, तब से प्रदेश में दुष्कर्म के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं।

Home / Jaipur / बोहरा ने संसद में उठाया साइबर क्राइम का मुद्दा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो