scriptराजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी | DA Hike In Rajasthan: Good news for government employees of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

DA Hike In Rajasthan: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है।

जयपुरMar 25, 2023 / 03:18 pm

firoz shaifi

rupees_youtube.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

DA Hike In Rajasthan: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी है। गहलोत सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और चार लाख से ज्यादा पेंशनर से लाभ मिलेगा।

अब 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा:
इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के अनुरूप राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है, अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक जनवरी 2023 से 38 फ़ीसदी के स्थान पर 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

12 लाख से अधिक को लाभ मिलेगा:
कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस फैसले से लगभग 8 कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर को लाभ मिलेगा। बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : जोर का झटका, अप्रेल से 600 रुपए तक बढ़ेगा बिजली का बिल

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया था। केंद्रीय कर्मचारियों को पहले 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था लेकिन अब उन्हें 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

Home / Jaipur / राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो