जयपुर

साेशल मीडिया के बाद अब राजनीति में धमाल मचाने को तैयार डांसर सपना चाैधरी

हरियाणा की चर्चित डांसर सपना चौधरी जल्दी ही राजनीति के रंगमंच पर भी दिखने वाली है।

जयपुरJun 23, 2018 / 11:24 am

santosh

जयपुर। हरियाणा की चर्चित डांसर सपना चौधरी जल्दी ही राजनीति के रंगमंच पर भी दिखने वाली है। शुक्रवार को चौधरी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जयकिशन के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय आईं।
 

अशोक गहलोत से भी मिलना चाहती थीं
सपना चाैधरी ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का समय भी मांगा है। सपना कांग्रेस दफ्तर में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत से भी मिलना चाहती थीं। लेकिन गहलोत इस दौरान मौजूद नहीं थे। कांग्रेस दफ्तर में अपनी उपस्थिति पर सपना ने कहा कि वो कांग्रेस के लिए प्रचार करना चाहती हैं।
 

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का वक्त मांगा
इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का वक्त मांगा है। सपना ने यह भी साफ किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनावों में वह जनता के बीच कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
 

जल्द ही सपना पार्टी में शामिल होगी ?
सपना ने कहा कि उसे प्रियंका गांधी बहुत पसंद हैं और उनसे भी मिलना चाहती हैं। पूर्व एआईसीसी सचिव जयकिशन ने बताया कि जल्द ही सपना पार्टी में शामिल होगी और कांग्रेस का प्रचार करेंगी।
 

राजनीति में जाने पर दिया ये जवाब
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी तो उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगी। मैं पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हूं। आपकाे बता दें कि सपना चाैधरी साेशल मीडिया में काफी चर्चित हैं।
 

हर काेर्इ है सपना चाैधरी के डांस का दीवाना
लाखाें की संख्या में युवआें के साथ ही हर उम्र के लाेग उनके डांस के दीवाने है। हर दिन उनके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते है। हरियाणवी गायिका आैर डांसर सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-11 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि वह विजेता नहीं बन सकीं।
 

जोधपुर में दिखा सियासी उबाल, मंत्री शेखावत के समर्थन में नारे देख मुख्यमंत्री ने मंच पर कह डाली ये बात

Home / Jaipur / साेशल मीडिया के बाद अब राजनीति में धमाल मचाने को तैयार डांसर सपना चाैधरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.