scriptअलग-अलग थीम पर सजेगा जयपुर शहर, जानिए आपके क्षेत्र की क्या है थीम | decoration theme in jaipur | Patrika News

अलग-अलग थीम पर सजेगा जयपुर शहर, जानिए आपके क्षेत्र की क्या है थीम

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 03:35:37 pm

दीपावली की सजावट में अजमेरी गेट पर चन्द्रयान-2 नजर आएगा।

अलग-अलग थीम पर सजेगा जयपुर शहर, जानिए आपके क्षेत्र की क्या है थीम

अलग-अलग थीम पर सजेगा जयपुर शहर, जानिए आपके क्षेत्र की क्या है थीम

जयपुर. जयपुर के पहले स्मार्ट बाजार किशनपोल के प्रवेशद्वार पर दीपावली की सजावट में अजमेरी गेट पर चन्द्रयान-2 नजर आएगा। यह चन्द्रयान करीब 15 फीट ऊंची उड़ान भरेगा। वहीं छोटी चौपड़ पर पेरिस का नजारा भी देखने को मिलेगा। यहां करीब 55 फीट ऊंचा एफिल टॉवर नजर आएगा।

चन्द्रयान-2 और एफिल टॉवर बनना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा एमआई रोड के पांच बत्ती पर रोशनी के बीच स्वच्छता का संदेश मिलेगा। बड़ी बात यह है कि इस बार बाजारों में सात दिन की रोशनी देखने को मिलेगी। दिवाली से पूर्व शहर के बाजारों में सजावट का काम शुरू हो चुका हैं।

इस बार बाजारों में अव्वल आने के लिए होड़ सी मची है। व्यापारियों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए बाजारों में दीपावली की सजावट में कुछ खास करने जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य बाजारों की बात करें तो बापू बाजार, नेहरू बाजार और इंदिरा बाजार में चांद-तारे जमीं पर नजर आएंगे।

लाइटिंग के बीच चांद-तारे चमकते नजर आएंगे। बाहरी बाजारों में राजापार्क में सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वामी सर्वानंद मार्केट सहित अन्य बाहरी बाजारों में भी सजावट कुछ विशेष नजर आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो