scriptभाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के गठन में फिर देरी, जानिए क्या है वजह | Delay in formation of BJP's front-cell again, know what is the reason | Patrika News
जयपुर

भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के गठन में फिर देरी, जानिए क्या है वजह

राजस्थान की भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुए सवा महीने का वक्त बीत चुका है। कार्यकारिणी के गठन के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। मगर इस काम में लगातार देरी हो रही है। ऐसे में पद की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।

जयपुरSep 10, 2020 / 06:30 pm

Umesh Sharma

भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के गठन में फिर देरी, जानिए क्या है वजह

भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के गठन में फिर देरी, जानिए क्या है वजह

जयपुर।

राजस्थान की भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुए सवा महीने का वक्त बीत चुका है। कार्यकारिणी के गठन के बाद उम्मीद थी कि जल्द ही पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। मगर इस काम में लगातार देरी हो रही है। ऐसे में पद की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।
दरअसल मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन जल्द होना था। लेकिन भाजपा ने अपना हल्ला बोल कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता कोरोना पॉजिटिव हो गए, जिसकी वजह से यह काम अटक गया है। ये नेता एक साथ बैठेंगे, तभी मोर्चा और प्रकोष्ठ की घोषणा की जाएगी। पार्टी के भाजयुमो, महिला मोर्चा, एससी, एसटी, ओबीसी मोर्चा के साथ ही कई प्रकोष्ठ, जिन्हें अभी विभाग कहा जाता है, उनकी घोषणा होना बाकी है।
राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद ही घोषणा

इन सभी मोर्चा और विभागों के लिए प्रदेश स्तर पर नाम फाइनल होने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ नामों को लेकर चर्चा की जाएगी, उसके बाद ही पार्टी इनकी घोषणा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश चर्चा कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है वसुंधरा के सुझाए नामों को भी इनमें शामिल किया जाएगा।
जयपुर शहर की भी घोषणा बाकी

जयपुर शहर को भी राघव शर्मा के रूप में नया अध्यक्ष मिला है। लंबे समय से जयपुर शहर की कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हो पाया है। शर्मा ने संकेत दिए थे कि कनागत के बाद वो अपनी टीम की घोषणा करेंगे। सभी को साथ लेकर चर्चा के बाद ही नाम तय होंगे।

Home / Jaipur / भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठ के गठन में फिर देरी, जानिए क्या है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो