scriptभडाना के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन | Demonstrate against Bhadana | Patrika News
जयपुर

भडाना के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन

थानागाजा से टिकट नहीं देने की मांगभाजपा कोर कमेटी की बैठक में शेष प्रत्याशियों पर मंथन

जयपुरNov 16, 2018 / 08:41 pm

hanuman galwa

जयपुर। सामान्य प्रशासन मंत्री हेम सिंह भडाना के खिलाफ शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन कर थानागाजी से पुन: प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग की। थानागाजी से आए कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर बाहरी नेता को प्रत्याशी नहीं बनाने का आग्रह किया गया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा कोर कमेटी प्रत्याशियों की शेष सूची को लेकर मंथन कर रही थी। उसी दौरान मुख्यमंत्री निवास के बाहर थानागाजी, बनासूर तथा आसींद से आए कार्यकर्ताओं ने दावेदारों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। बानसूर से कार्यकर्ताओं ने देवी सिंह शेखावत के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन कर उनको प्रत्याशी बनाने की मांग की। शेखावत के समर्थन में सर्वजाति शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनको टिकट देने का आग्रह किया। आसींद से विधायक रामलाल गुर्जर के समर्थक और विरोधी साथ-साथ आ गए। विरोधी धनलाल गुर्जर को टिकट देने की मांग कर रहे थे। दोनों गुटों में समर्थन और विरोध को लेकर कहासुनी भी हुई।

Home / Jaipur / भडाना के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो