scriptराज्यपाल से उप मुख्यमंत्री पायलट की मुलाकात | Deputy Chief Minister Pilot meets Governor | Patrika News
जयपुर

राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री पायलट की मुलाकात

दोनों ने प्रदेश के हालात पर एक घंटे की चर्चा
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुलाकात की।

जयपुरNov 26, 2019 / 04:59 pm

Sunil Sisodia

राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री पायलट की मुलाकात

governer-pilot mulakat

राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री पायलट की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल मिश्र व उप मुख्यमंत्री पायलट की यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। एक दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात भी लंबी चली थी।

कुलाधिपति को कुलपतियों ने दी विश्व विद्यालयों की जानकारी
राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में मोहनलाल सुखाडिया विश्व विद्यालय उदयपुर के कुलपति जे.पी.शर्मा और कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति जे. एस. संधू ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों कुलपितयों ने अपने विश्वविद्यालयों की गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल मिश्र से सेन्ट्रल एकेडमी गु्रप के प्रभारी संगम मिश्रा ने भी मुलाकात की।

राज्यपाल मिश्र को पुस्तक वार विडोज इन इण्डिया एण्ड नेपाल के प्रति भेंट
राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मंगलवार को राजस्थान विश्व विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रो. सुषमा सूद ने अपनी पुस्तक वार विडोज इन इण्डिया एण्ड नेपाल पुस्तक की प्रति भेंट की।

Home / Jaipur / राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री पायलट की मुलाकात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो