scriptघर—घर जाकर कचरा संग्रहण करें, शिकायत का तुरंत हो निस्तारण: आयुक्त | door to door heritage nagar nigam jaipur | Patrika News
जयपुर

घर—घर जाकर कचरा संग्रहण करें, शिकायत का तुरंत हो निस्तारण: आयुक्त

जयपुरJan 06, 2022 / 07:35 pm

Ashwani Kumar

घर—घर जाकर कचरा संग्रहण करें, शिकायत का तुरंत हो निस्तारण: आयुक्त

घर—घर जाकर कचरा संग्रहण करें, शिकायत का तुरंत हो निस्तारण: आयुक्त

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गुरुवार को आयुक्त अवधेश मीणा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने घर—घर कचरा संग्रहण करने और शिकायत का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जोन उपायुक्तों से कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिदिन फील्ड में जाकर नियमित रूप से देखभाल करें। उन्होंने कहा कि शहर में हूपर नियमित रूट चार्ट के अनुसार घर-घर भेजे जाएं।
मुख्य बाजारों में नहीं लगें कचरे के ढेर
आयुक्त ने बैठक में कहा कि दिल्ली रोड पर कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इनको तुरंत हटाया जाए। साथ ही मुख्य बाजारों में ऐसी व्यवस्था करो, जिससे कचरा सड़कों पर पड़ा नहीं रहे।

समाधान नहीं निकल पाया
हैरिटेज नगर निगम ने बीवीजी कम्पनी को तो हटा दिया, लेकिन अब तक डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था पुख्ता नहीं हो पाई है। 100 हूपर ही दो चरणों में चल रहे हैं। अब तक नए हूपर पर्याप्त संख्या में नहीं आ पाए हैं। जब तक जोन वाइज व्यवस्था नहीं होती, तब तक कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाएगी।

ये भी दिए निर्देश
—अवैध तरीके से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया जाए
—कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने वालों का चालान किया जाए
—मास्क नहीं पहनने वालों को मास्क उपलब्ध कराए जाएं
—सफाई व्यवस्था में लगे सभी हूपरों पर कोरोना सावधानियों का जिंगल बजाए जाएं

समय पर हो आदेश की पालना
बैठक में प्रशासन शहरों के संग अभियान में लम्बित पत्रवालियों का निस्तारित करने, अवैध डेयरियों को हटाने तथा पार्कों में पेड़ पौधे लगाने के आवश्यक निर्देश दिए।
अतिरिक्त आयुक्त सत्तार खान ने कहा कि हैरिटेज मुख्यालय से दिए जाने वाले आदेशों की पालना समय पर सुनिश्चित की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो