दोनों सीटों पर 16 उम्मीदवार— दोनों सीटों पर 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। वल्लभनगर से 9 और धरियावद में 7 उम्मीदवार हैं। वल्लभनगर में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। इनमें कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, भाजपा से हिम्मत सिंह झाला, जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर और आरएलपी से उदयलाल डांगी मैदान में है। इनमें डांगी भाजपा के बागी है और वे पहले भाजपा से उम्मीदवार भी रह चुके है। कांग्रेस ने तो दिवंगत विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत की पत्नी को टिकट दिया है
मतदान 30 को, नतीजे 2 को— दोनों सीटों पर मतदान 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 नवंबर को करवाई जाएगी। प्रतापगढ़ जिले की धरियावद और उदयपुर जिले की बल्लभनगर विधानसभा सीटों पर कुल 5 लाख 9 हजार 871 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 2 लाख 57 हजार 155 पुरुष व 2 लाख 52 हजार 716 महिला मतदाता हैं।