जयपुर

खुशखबरी, द्रव्यवती नदी के दोनों छोर होंगे रोशनी से सराबोर

Dravyavati river project : अम्बाबाड़ी से जगतपुरा के बीच 8 जगह सब स्टेशन की तैयारी
 

जयपुरJun 24, 2019 / 01:23 pm

Deepshikha Vashista

खुशखबरी, द्रव्यवती नदी के दोनों छोर होंगे रोशनी से सराबोर

जयपुर. द्रव्यवती नदी ( Dravyavati river project ) के दोनों छोर पर 85 हैक्टेयर खाली जमीन और उससे सटे हिस्से में घनी आबादी बसने के मद्देनजर जयपुर डिस्कॉम वहां विद्युत तंत्र पुख्ता करने की तैयारी कर रहा है।
डिस्कॉम का मानना है कि 47 किलोमीटर द्रव्यवती नदी विकसित होने के बाद विद्याधरनगर-अम्बाबाड़ी से जगतपुरा के बीच तेजी से आबादी बढ़ती जा रही है। अम्बाबाड़ी से सीतापुरा के बीच नदी के दोनों छोर पर 85.62 हैक्टेयर सरकारी जमीन है। इसकी नीलामी या कॉमर्शियल गतिविधि होने पर विद्युत खपत बढ़ेगी। इसके मद्देनजर 7 से 8 जगह 33 केवी के सब स्टेशन बनाने का मसौदा बनाया जा रहा है। इसके लिए नदी के पास जेडीए से भूमि ली जाएगी। यहां 33 केवी सब स्टेशन की रिंग बनाकर 132 केवी टावर से जोड़ा जाएगा।

कॉमर्स-राजस्थान कॉलेज में अस्थाई कनेक्शन

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद कॉमर्स व राजस्थान कॉलेज में ईवीएम मशीनें रखने के मद्देनजर डिस्कॉम यहां अस्थाई कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन देगा। जिला प्रशासन ने बुधवार को इसके लिए आवेदन किया।

किसके एरिया में कितनी जमीन


एजेंसी ————– ————– भूमि ————————अनुमानित बाजार दर
जेडीए ————– ————– 65.35 हैक्टेयर ————– 1343.74 करोड़ रुपए
आवासन मण्डल ————– —-4.25 हैक्टेयर —————–143.92 करोड़ रुपए
रीको ————– ————– 10.78 हैक्टेयर —————–332.4 करोड़ रुपए
पीएचईडी ————– ————4.74 हैक्टेयर ——————94.8 करोड़ रुपए
सिंचाई ————– ————– 0.5 हैक्टेयर ——————10 करोड़ रुपए
 

यह भी पढ़ें

द्रव्यवती नदी के विकास की धीमी गति, बारिश में बनी सकती है आमजन की परेशानी

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.