scriptराजधानी जयपुर में आसमान से बरस रही आग | Due to high temperature Hot and Dry in Jaipur | Patrika News
जयपुर

राजधानी जयपुर में आसमान से बरस रही आग

मानसून की विदाई के अंतिम दौर में नहीं मिल रही गर्मी से राहत

जयपुरSep 19, 2020 / 07:26 pm

SAVITA VYAS

राजधानी जयपुर में आसमान से बरस रही आग

राजधानी जयपुर में आसमान से बरस रही आग

जयपुर। शहर सहित प्रदेशभर में मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। आगामी आठ से दस दिनों में प्रदेश से मानसून पूरी तरह से प्रदेश से विदा हो जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने बीते पांच दिनों से फि र से बारिश का अलर्ट पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में जारी किया था, परंतु बारिश की राहत आमजन को नहीं मिली। इससे गर्मी के साथ-साथ उमस से आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में आज सुबह सूर्यदेव के तेवर तीखे नजर आए। तेज चिलचिलाती धूप के बीच तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चुरू का तापमान सबसे अधिक
चुरू का 40.7, श्रीगंगानगर का 39.5, फ लौदी का 38.2, पिलानी का 39.3ए अलवर का 38.8, बाड़मेर का 39.1, जैसलमेर का 37ण्5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। चुरू का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा। बीते 24 घंटे में आज सुबह तक भीलवाड़ा में 30 एमएम, डबोक में 0.8, माउंटआबू में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
तापमान बढऩे की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान समय में मानसूनी ट्रफ का पश्चिमी हिस्सा हिमालय की तलहटी में है। अंतिम सप्ताह में मानसून का लौटना तय है। पूर्वी राजस्थान में कुछ हिस्सों में बारिश होगी। सितम्बर के अंतिम दस दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है, जिससे गर्मी बढ़ेगी। नमी रहने से उमस का भी असर रहेगा।

Home / Jaipur / राजधानी जयपुर में आसमान से बरस रही आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो