scriptMonsoon: राजधानी जयपुर में मानसून की बेरुखी, बढ़ रहा तापमान | Due To High Temperature Hot And Dry In Jaipur | Patrika News
जयपुर

Monsoon: राजधानी जयपुर में मानसून की बेरुखी, बढ़ रहा तापमान

प्रदेश से जल्द हो सकती है मानसून की विदाई

जयपुरSep 25, 2020 / 02:48 pm

SAVITA VYAS

Monsoon: राजधानी जयपुर में मानसून की बेरुखी, बढ़ रहा तापमान

Monsoon: राजधानी जयपुर में मानसून की बेरुखी, बढ़ रहा तापमान


जयपुर। प्रदेश से सितंबर माह में मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मौसमी परिस्थितियों के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावनाएं न के बराबर है। अब मानसून के मेघ मेहरबान नहीं होंगे। आज भी राजधानी में चिलचिलाती धूप के साथ पारा बढऩे से गर्मी का असर लगातार बढ़ा हुआ नजर आया। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अब मानसून अपनी विदाई की ओर है।
अब बारिश के आसार बेहद कम

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जगहों से मानसून का विदा होना तय है। आगामी एक सप्ताह के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग में रविवार को बादल छाने के साथ ही तेज अन्य जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर में आगामी चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। अन्य जगहों पर बारिश के आसार अब बेहद कम है।
प्रमुख जगहों का तापमान
आज सुबह का तापमान 31 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फ लौदी का तापमान 42.4, जैसलमेर का तापमान 40.5, चुरू का 41.0, श्रीगंगानगर का 40.3, बीकानेर का 40 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश में पूरे मानसूनी सीजन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि अब विदाई के वक्त मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के अलवर, धौलपुर, बूंदी और टोंक में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के सभी इलाकों में अच्छी बारिश ने प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी दी है।
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
आगामी दिनों के लिए अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ रविवार तक हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के चूरू, नागौर, पाली जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

Home / Jaipur / Monsoon: राजधानी जयपुर में मानसून की बेरुखी, बढ़ रहा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो