
राष्ट्रीय दशहरा मेले में इस बार 11 राज्यों के पहलवान कुश्ती दंगल में भाग लेंगे। मेले में दो दिवसीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए कुश्ती संघ की मंगलवार को बैठक होगी।
कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मेले में दसवें अखिल भारतीय चम्बल केसरी दंगल में देशभर के 11 राज्यों के नामचीन पुरुष व महिला पहलवान भाग लेने की राज्य संघों से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
इसमें कर्नाटक, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, हरियाणा तथा दिल्ली से तीन-तीन टीमें भाग लेंगे। मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान की टीमें भी भाग लेंगी। संघ सचिव हरिश शर्मा ने बताया कि कुश्ती संघ के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे मेला प्रकोष्ठ में रखी गई है।
मेला समिति के सदस्य नरेन्द्र हाड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय चम्बल केसरी व कुश्ती दंगल में राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवानों को बुलाया जाएगा। दो दिवसीय कुश्ती दंगल व चम्बल केसरी के लिए 11.50 लाख के बजट का प्रावधान रखा गया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
