scriptराजस्थान में दिन भर छाया रहा गुबार, 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी | Dust storm in rajasthan mosam department warning next 24 hours | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में दिन भर छाया रहा गुबार, 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी

जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर जिलों व आसपास के क्षेत्र में दिनभर चली धूलभरी आंधी, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलो में जारी रहेगी धूलभरी आंधी

जयपुरMar 30, 2021 / 08:53 pm

pushpendra shekhawat

a5.jpg
जयपुर। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बुधवार को धूलभरी आंधी चली। आंधी की रफ्तार काफी तेज रही। जिसके कारण वातावरण में चारों तरफ धूल का गुबार नजर आया। जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी का प्रभाव अधिक दिखा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश व आसपास के क्षेत्र में स्ट्रांग प्रेशर ग्रेडियंट फोर्स विकसित होने की वजह से दिनभर तेज धूल भरी आंधी राज्य के ज्यादातर भागों में दर्ज की गई है। आगामी दो दिनों तक राज्य के कुछ भागों में अपेक्षाकृत तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। इधर मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलो में धूलभरी आंधी जारी रहेगी।
राजधानी में मंगलवार को सुबह से तेज गर्मी रही। इसके साथ ही हवा भी चलती रही। दोपहर में हवाओं की रफ्तार बढकर 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। इस दौरान सर्वाधिक रफ्तार 57 किलोमीटर प्रतिघंटा मापी गई। इतनी तेज आंधी के कारण पूरा वातावरण धूलधूसरित हो गया। तेज हवाएं आंधी में बदलने के कारण दुपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो गया। धूलभरी आंधी चलने के कारण धूप भी गायब हो गई। जिससे तापमान में गिरावट आई। वातावरण में चारों ओर केवल धूल ही नजर आई। घरों के भीतर धूल छा गई। दोपहर 1.30 बजे बाद शुरू हुआ आंधी का दौर शाम 6 बजे तक चलता रहा। इसके बाद वातारण साफ नजर आया। इस दौरान तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई।
तापमान गिरकर 38.8 डिग्री पहुंचा
आंधी के कारण तापमान गिरकर 40 डिग्री से नीचे आ गया। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकताम तापमान 38.8 डिग्री ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री ही रहा।
अगले दो दिन रहेगी यही स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश व आसपास के क्षेत्र में स्ट्रांग प्रेशर ग्रेडियंट फोर्स विकसित होने की वजह से दिनभर तेज धूल भरी आंधी राज्य के ज्यादातर भागों में दर्ज की गई है। आगामी दो दिनों तक राज्य के कुछ भागों में अपेक्षाकृत तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है।
कोई नुकसान दर्ज नहीं
जिला कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Home / Jaipur / राजस्थान में दिन भर छाया रहा गुबार, 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो