scriptलॉक डाउन में मनेगा अर्थ आवर | earth hour in rajasthan | Patrika News

लॉक डाउन में मनेगा अर्थ आवर

locationजयपुरPublished: Mar 28, 2020 11:04:54 am

Submitted by:

anand yadav

मदर नेचर— अर्थ ऑवर आज, एक घंटे शाम को कीजिए लाइट्स स्विच ऑफजयपुरवासियों से एक घंटा मदर नेचर के लिए निकालने का आव्हान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में एकजुटता दिखाने का संदेश लॉक डाउन में पहली बार मनाया जा रहा है अर्थ आवर्स

Earth Hour Day

Earth Hour Day

जयपुर। हर साल आयोजित होने वाला अर्थ ऑवर आज पूरे विश्व में आयोजित होगा। विश्व के 180 से ज़्यादा देश इसमें भाग लेंगे। शाम 8:30 से 9:30 बजे दुनियाभर के लोग अपने घर रहकर लाइट्स स्विच ऑफ करके कोरोना के खिलाफ एकजुटता का सन्देश देंगे। जयपुरवासियों से भी आज शाम एक घंटे मदर नेचर के लिए घरों की लाइट्स स्वीच ऑफ रखकर कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को समर्थन देने की अपील की गई है।
शहर में हर साल संस्कृति युवा संस्था की ओर शहर में स्विच ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सम्पूर्ण शहरवासी भाग लेते है। एक घ्ंटे के लिए अपने घर, ऑफिस की लाइट्स ऑफ कर इस पहल को सपोर्ट करते है। आज विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। सब घरों में कैद है। स्विच ऑफ इस मुहिम के माध्यम से हम हर साल लोगों को जागरूक करते है।
प्रकृति इस धरती की लाइफलाइन है। इस प्रकृति के प्रति सम्मान दिखाना हमारा फर्ज है। आधुनिकता के चलते प्रकृति को नुकसान और उसके दुष्प्रभाव से हम सभी अवगत है। स्विच ऑफ के माध्यम से सिर्फ एक घंटे के लिए अपने घर की सभी लाइटस बंद करके शहरवासी अपना योगदान दे सकते है। शहर में आमजन के घरों अलावा सभी वीवीआईपी भवनों में भी एक घंटे लाइट स्वीच ऑफ हर साल की जाती है। विश्व में उर्जा के सीमित स्त्रोत को बचाने व बढ़ते प्रदूषण से धरती को बचाने की मुहिम को लेकर हर साल 28 मार्च को अर्थ आवर डे मनाया जाता है।
यह कर सकते हैं एक घंटे स्वीच ऑफ में एक्टिविटी

स्विच ऑफ के दौरान बहुत सी इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी भी कर सकते है। शहरवासी आज स्वीच ऑफ के दौरान कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते है। रात में आसमान में चमकते तारों को देखने की फुर्सत शायद अब नहीं मिलती लेकिन आज रात लाइट्स ऑफ करके घर की छत से आसमान में तारे देख सकते है। इस एक घंटे के दौरान दादी नानी की कहानियां अपने बच्चों को सुना सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो