जयपुर

Eid-al-Fitr : ईद पर इन मेहंदी डिजाइनों को राजस्थान की महिलाएं कर रहीं पसंद, बढ़ा क्रेज

Eid-al-Fitr : ईद-उल-फितर में महिलाएं मेहंदी लगाने को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन -सी मेहंदी स्टाइल को राजस्थानी महिलाएं पसंद कर रही हैं। ये मेहंदी स्टाइल बेहद ही खूबसूरत है और हाथों में लगने के बाद बहुत खिलती है। अगर आप भी सोच रही हैं कि इस ईद-उल-फितर कौन – सी मेहंदी लगाऊं तो यहां पढ़ें।

जयपुरApr 10, 2024 / 05:12 pm

Supriya Rani

Mehndi Designs For Eid : ये मेहंदी डिजाइन सचमुच बेमिसाल हैं। हाथों में लगने के बाद खिल उठती हैं। ईद-उल-फितर पर महिलाओं की अकसर ही खास तैयारियां रहती हैं। चाहे फिर वो सजने-संवरने से लेकर पकवान बनाने की रेसिपी क्यों न हो…महिलाएं कई दिनों से इस दिन की तैयारियों में जुट जाती हैं। इस दिन का इंतजार वे साल – भर करती हैं। ऐसे में ईद वाले दिन अपने लुक को कंप्लिट करने के लिए हाथों में मेहंदी लगाना एक अलग ही फिल देता है।

 

 

ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह इस दिन कपड़े से लेकर मेकअप और मेहंदी तक में दूसरी महिलाओं से कुछ जुदा नजर आएं। यही स्थिति मेहंदी की भी है। लेकिन हाथों पर रचने वाली इस मेहंदी के डिजाइन को लेकर उन्हें बेहद कंफ्यूज देखा जा सकता है। ऐसे में आपको हम बता रहे हैं कुछ ऐसे अट्रेक्टिव डिजाइन जिन्हें आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं। इस ईद अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो, ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।

 

 

 

 

 

अगर आप अरेबिक से कुछ अलग चाहती हैं, तो आपको बता दें कि आजकल मंडाला और अरबी डिजाइन की मेहंदी का कॉम्बो ट्रेंड में है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन्स को महिलाएं काफी पसंद भी कर रही हैं। इसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है।

 

 

 

 

इस तरह की अरेबिक मेहंदी में हाथों पर फ्लावर पैटर्न में मेहंदी लगाई जाती है। जिसमें पत्ते और फूल का डिजाइन होता है। आजकल यह पैटर्न ज्यादातर महिलाओं के हाथों में नजर आ जाता है।
arabic_bell_design.jpg

अगर आप अपने हाथों पर हैवी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो अरेबिक बेल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेल का डिजाइन बनाकर आपके हाथों को खूबसूरत बनाया जाता है।
backhand_mehndi_design.jpg

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको यह टू लेयर फ्लोरल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें केवल आपको पूरे हाथ पर छोटे-छोटे फ्लावर्स बनाने होंगे। इस तरह की मेहंदी लगाने से हाथों की सारी उंगलियां कवर हो जाएंगी।
freestyle_mehndi_design.jpg

आप अरबी में फ्रीस्टाइल डिजाइन को भी फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। अगर आप आगे के हाथ के साथ-साथ बैक पर भी मेहंदी लगा रही हैं, तो आप फ्लावर और पैस्ले शैली का कॉम्बिनेशन फॉलो कर सकती हैं।
jhumar_mehndi_design.jpg

 

 

 

 

अगर आप मुगल अंदाज में हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपको मेहराब मेहंदी डिजाइन के अंदर झूमर बनाना चाहिए। आप छोटे और बड़े झूमर बनाकर उसकी लटकन बना सकती हैं। इससे आपका आधा हाथ कवर हो जाता है। इसके साथ ही आ झरोखों के अंदर भी झूमर की लटकन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप जाल या बॉर्डर डिजाइन का कॉम्बिनेशन रख सकती हैं।

 

 

यह भी पढ़ें

Eid-ul-Fitr 2024 : आज चांद दिखा तो ईद-उल-फितर कल, बाजार गुलजार, तैयारियां जोरों पर

Hindi News / Jaipur / Eid-al-Fitr : ईद पर इन मेहंदी डिजाइनों को राजस्थान की महिलाएं कर रहीं पसंद, बढ़ा क्रेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.