scriptलड़कियों महिलाओं को घूरने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार | Eight accused who stalked girls and women arrested | Patrika News
जयपुर

लड़कियों महिलाओं को घूरने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। सतर्क जयपुर, सुरक्षित जयपुर अभियान के तहत निर्भया स्कवॉड ने बुधवार को पार्क में आने वाली महिलाओं को गंदी नजरों से घूरने वाले आठ जनों को गिरफ्तार करवाया।

जयपुरFeb 07, 2024 / 07:59 pm

Lalit Tiwari

लड़कियों महिलाओं को घूरने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

लड़कियों महिलाओं को घूरने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। सतर्क जयपुर, सुरक्षित जयपुर अभियान के तहत निर्भया स्कवॉड ने बुधवार को पार्क में आने वाली महिलाओं को गंदी नजरों से घूरने वाले आठ जनों को गिरफ्तार करवाया। इस दौरान टीम ने 54 जगह समझाइश की और 6963 महिलाओं और बालिकाओं को महिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। 20,551 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।
निर्भया टीम ने महेश नगर इलाके में गर्ल्स पीजी के सामने बैठकर लड़कियों को घूर रहे महेश नगर निवासी मनोज कुमार गार्गिया, मनोज कुमार मीणा और जमवारामगढ़ निवासी देवकरण मीणा को महेश नगर थाना पुलिस को गिरफ्तार करवाया।
भट्टा बस्ती स्थित किशनबाग पार्क के सामने महिलाओं को गंदी नजरों से घूर रहे सवाई माधोपुर निवासी सोहेल को भट्टा बस्ती पुलिस और शराब पीकर पत्नी व पड़ोसी महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आकेडा डूंगर विश्वकर्मा निवासी मनीष जांगिड को विश्वकर्मा थाना पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया।
इसी तरह श्याम नगर में एक फैक्ट्री के पास लड़की का पीछा कर रहे गजसिंहपुरा निवासी किशन गंगवाल को श्याम नगर पुलिस के और मानसरोवर प्लाजा में महिलाओं को अश्लील इशारे करने के मामले में अलवर निवासी सुधांशु गौड को शिप्रापथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पशुपति नाथ कॉलोनी भट्टा बस्ती में पड़ोसी महिला को गंदी नजरों से घूर रहे भट्टा बस्ती निवासी जितेन्द्र सिंह को भट्टा बस्ती थाना पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करवाया।

Hindi News/ Jaipur / लड़कियों महिलाओं को घूरने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो