scriptगहलोत, पूनियां सहित कई नेताओं की चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर | Election reputation of many leaders including Gehlot, Poonia at stake | Patrika News
जयपुर

गहलोत, पूनियां सहित कई नेताओं की चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर

छह नगर निगमों ( Nagar Nigam ) के चुनाव ( Election ) में मुख्यमंत्री ( Chief Minister ) अशोक गहलोत, ( Ashok Gehlot ) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ( Satish Poonia ) , केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ( Senior Leaders ) की चुनाव प्रतिष्ठा ( Reputation ) दांव पर ( At Stake ) लगी हैं। ( Jaipur News )
 

जयपुरOct 28, 2020 / 01:06 am

sanjay kaushik

गहलोत, पूनियां सहित कई नेताओं की चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर

गहलोत, पूनियां सहित कई नेताओं की चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर

-नगर निगम चुनाव : प्रचार थमा…मतदान कल

जयपुर। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर एवं कोटा जिलों में 29 अक्टूबर से दो चरणों में होने वाले छह नगर निगमों ( Nagar Nigam ) के चुनाव ( Election ) में मुख्यमंत्री ( Chief Minister ) अशोक गहलोत, ( Ashok Gehlot ) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ( Satish Poonia ) , केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ( Senior Leaders ) की चुनाव प्रतिष्ठा ( Reputation ) दांव पर ( At Stake ) लगी हैं। ( Jaipur News )
-हाल-ए-जोधपुर…मुख्यमंत्री का गृह जिला

जोधपुर में जोधपुर उत्तर एवं दक्षिण नगर निगमों के 160 वार्डों के चुनाव हो रहे हैं और जोधपुर सीएम गहलोत का गृह जिला होने के कारण इस चुनाव में उनकी चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर हैं। जोधपुर शहर में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से खुद गहलोत ने चुनाव जीता है और उसके सहित कांग्रेस का दो सीटों पर कब्जा हैं, वहीं एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। अब निगम चुनाव में गहलोत के अलावा जोधपुर से सांसद होने के कारण केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की भी चुनाव प्रतीष्ठा दांव पर लगी हुई हैं। शेखावत इस चुनाव में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं और उनके साथ कें द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित भाजपा के अन्य नेता भी उनका साथ दे रहे हैं। इसी तरह जोधपुर शहर से कांग्रेस विधायक मनीषा पंवार एवं भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास की भी चुनाव प्रतीष्ठ दांव पर हैं।
-कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा कर रहे जीत का दावा

राज्य में पिछले तीन महीने पहले ही कांग्रेस की बागडोर संभालने वाले डोटासरा की भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते इन चुनावों में चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैं। शिक्षा मंत्री डोटासरा सरकार एवं संगठन में अच्छा तालमेल, कार्यकर्ताओं में जोश एवं उनकी सरकार के जनता के हित में अच्छा काम करने के कारण कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं।
-पूनियां गिना रहे राज्य सरकार की विफलताएं

इसी तरह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा पूनियां की भी इन चुनावों में चुनाव प्रतीष्ठा दांव पर लगी हुई हैं। पूनियां भी इन चुनावों में राज्य सरकार के जन हित के काम नहीं करने एवं प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कांग्रेस सरकार के असफल रहने का कारण गिनाते हुए इन चुनावों में भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं। इसी तरह शेखावत एवं चौधरी सहित भाजपा के अन्य नेता भी पार्टी के उम्मीदवार जीतने का दावा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पूनियां के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरे होने पर उनके कामकाज को अच्छा बताते हुए उनकी प्रशंसा भी की हैं।
-हाल-ए-जयपुर

जयपुर में हैरिटेज एवं ग्रेटर दो नगर निगमों के 250 वार्डों के चुनाव में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की चुनाव प्रतिष्ठा भी दांव पर हैं। इसी तरह सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, कांग्रेस के कई विधायक एवं भाजपा नेता एवं पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ एवं राजपाल सिंह शेखावत सहित कई नेताओं की चुनाव प्रतीष्ठा दांव पर लगी हुई हैं।
-हाल-ए-कोटा

कोटा में भी कोटा उत्तर एवं दक्षिण नगर निगम चुनाव में प्रदेश के स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल की चुनाव प्रतीष्ठा दांव पर लगी हैं। धारीवाल ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। इसी तरह भाजपा विधायक मदन दिलावर सहित अन्य कई नेताओं की चुनाव प्रतिष्ठा दांव पर हैं।
-दो चरणों में चुनाव

जयपुर में जयपुर ग्रेटर के 150, जयपुर हैरिटेज के 100, जोधपुर उत्तर एवं दक्षिण में 80-80 एवं कोटा उत्तर में 70 एवं दक्षिण में 80 वार्डों में कांग्रेस, भाजपा, रालोपा तथा अन्य दलों सहित 2238 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम में 29 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण में एक नवंबर मतदान कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो