scriptतेज हवाओं से टूटे फूल, बादलों से जीरे को खतरा ! | Broken Flowers by strong winds, clouds threaten cumin! | Patrika News
जैसलमेर

तेज हवाओं से टूटे फूल, बादलों से जीरे को खतरा !

– मौसम के पलटे मिजाज से रबी के जीवन चक्र को किया प्रभावित

जैसलमेरFeb 05, 2017 / 07:07 am

jitendra changani

farmer

farmer


जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के किसानों को मौसम के मिजाज ने एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। दिन की शुरूआत के साथ चली तेज हवाओं ने पकाव की ओर अग्रसर होने वाली फसलों के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया। तेज हवाओं के प्रवाह से फसलों के फूल गिरे फूलों से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका गहराने लगी है। जानकारों के अनुसार हवाएं चलने से खड़ी फसलों पर खिले फूल झड़ गए। जिससे रबी की उत्पादन कम होने की आशंका है।
तेज हवाओं के साथ दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने से जीरे ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। जानकारों की माने तो आसमान में बादल छाने से जीरे की फसल प्रभावित हो सकती है। उनके अनुसार लगातार तीन दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहने और तेज धूप नहीं खिलने की स्थिति में जीरे में जलसा रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

इन फसलों को आंधी से नुकसान 
विशेषज्ञों के अनुसार जिले में चल रही आंधी से सरसो, जीरा, ईसब, चना व रायड़ा की फसलें प्रभावित हुई है। आंधियों के कारण रबी की फसल प्रभावित होने की आशंका है। जीरा, रायड़ा व सरसो के फूल झडऩे से उत्पादन प्रभावित होगा। जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
– खेतसिंह किसान उदयनगर, जैसलमेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो