scriptविशेषज्ञ का दावा, भारत से मानसून लौटने में देरी जंगलों में आग के लिए जिम्मेदार | Expert claims delay in return of monsoon from India responsible for fo | Patrika News
जयपुर

विशेषज्ञ का दावा, भारत से मानसून लौटने में देरी जंगलों में आग के लिए जिम्मेदार

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी विनाशकारी आग से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ ने दावा किया कि जंगलों में लगी आग के पीछे कुछ हद तक जिम्मेदार भारत से मानसून का देर से लौटना भी है। आग लगने के बाद हजारों लोग घर छोडऩे पर मजबूर हुए।

जयपुरNov 11, 2019 / 11:57 pm

dhirya

विशेषज्ञ का दावा, भारत से मानसून लौटने में देरी जंगलों में आग के लिए जिम्मेदार

विशेषज्ञ का दावा, भारत से मानसून लौटने में देरी जंगलों में आग के लिए जिम्मेदार

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी विनाशकारी आग से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच एक ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ ने दावा किया कि जंगलों में लगी आग के पीछे कुछ हद तक जिम्मेदार भारत से मानसून का देर से लौटना भी है। आग लगने के बाद हजारों लोग घर छोडऩे पर मजबूर हुए।
ईंधन, मौसम और भौगोलिक स्थितियों का प्रयोग कर जंगलों की आग की प्रकृति का अध्ययन करने वाले मेलबर्न विश्वविद्यालय से जुड़े ट्रेंट पेनहम ने कहा, भारत में रेकॉर्ड बारिश पिछले महीने के मध्य तक भी नहीं थमी थी, जबकि एशिया में दक्षिण-पश्चिम मानसून हर साल जून से सितंबर के बीच खत्म हो जाता है और ये हवाएं फिर वहां से दक्षिण की तरफ बढ़ती हैं। चूंकि भारत में मानसून जल्द खत्म नहीं हुआ, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र डार्विन में अच्छी बारिश नहीं हुई।
पे नहम के अनुसार, इस वक्त इन क्षेत्रों में सामान्य तौर पर जो बारिश होती है, वह वैश्विक घटना के चलते नहीं हुई। ये क्षेत्र गर्म व तेज हवाओं के असर में रहे। ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी तट शुष्क हो गया व आग की चपेट में आने का जोखिम बढ़ गया।

Home / Jaipur / विशेषज्ञ का दावा, भारत से मानसून लौटने में देरी जंगलों में आग के लिए जिम्मेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो