script20 साल से करंट का डर, छत पर जाने की सीढिय़ां तक नहीं बनाई | Fear of current for 20 years, did not even make the stairs to the roof | Patrika News
जयपुर

20 साल से करंट का डर, छत पर जाने की सीढिय़ां तक नहीं बनाई

गोनेर रोड की कई कॉलोनियों का मामला : घरों के ऊपर 11 हजार वोल्टेज लाइन, कई बार हादसे होने के बाद भी नहीं चेता प्रशासन… गोनेर रोड पर लूनियावास के पास वीर तेजाजी नगर, खोह-नागोरियान बरकत नगर के पास घरों में हाईटेंशन लाइन का खंभा व डूडियों की ढाणी, जगतपुरा के पास चेनपुरा गांव, गोनेर गांव में मालियों के मोहल्ले सहित अन्य जगहों पर घरों की छतों पर नंगे तार गुजरने के कारण लोगों में करंट का डर सता रहा है।

जयपुरFeb 20, 2020 / 05:28 pm

Gaurav Mayank

20 साल से करंट का डर, छत पर जाने की सीढिय़ां तक नहीं बनाई

20 साल से करंट का डर, छत पर जाने की सीढिय़ां तक नहीं बनाई

जयपुर| गोनेर रोड की कई कॉलोनियों में घरों की छतों पर मंडरा रही मौत के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। डर भी ऐसा की कई लोगों ने छत पर जाने का रास्ता तक नहीं बनाया। वहीं जिन्होंने रास्ता बनाया, वे छतों पर जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे। यह कॉलोनियां करीब 20 साल पुरानी बसी हुई हैं। लोगों के कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। गोनेर रोड पर लूनियावास के पास वीर तेजाजी नगर, खोह-नागोरियान बरकत नगर के पास घरों में हाईटेंशन लाइन का खंभा व डूडियों की ढाणी, जगतपुरा के पास चेनपुरा गांव, गोनेर गांव में मालियों के मोहल्ले सहित अन्य जगहों पर घरों की छतों पर नंगे तार गुजरने के कारण लोगों में करंट का डर सता रहा है।
लोगों ने डर से सीढि़यां तक नहीं बनाई
इन घरों की छतों पर 11 हजार वोल्टेज बिजली के नंगे तार गुजरने के कारण कई घर में ऊपर चढऩे के लिए सीढिय़ां तक नहीं बना रखी हैं। कई घरों के अंदर बिजली के खंभे तक नहीं हटाए गए हैं। लूनियावास स्थित वीर तेजाजी नगर के लोगों ने बताया कि बिजली के नंगे तार छतों से तीन-चार फुट दूर हैं। बारिश के समय अंधड़ आने पर तार घरों पर गिर जाते हैं और घरों में करंट दौडऩे लग जाता है। कुछ समय पहले कपड़े सुखाने एक महिला छत पर गई तो पास में से जा रहे बिजली तारों से करंट लगा और उसके हाथ-पैर जल गए। कई बार बच्चों के भी करंट लग चुका है। बारिश के समय बाथरूम में करंट आने लग जाता है।
रोज रहता है खतरा
वहीं जगतपुरा के चेनपुरा गांव में बिजली के नंगे तार झूलते हुए छतों पर मंडरा रहे हैं। यह हाल गोनेर गांव स्थित मालियों के मोहल्ले में घरों में बिजली के पोल लगे हुए हैं और छत पर बिजली के नंगे तार झूलते हुए लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। कई बार करंट आने से हादसे हो चुके हैं। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खतरा रोज आम लोगों की जान पर मंडरा रहा है।

Home / Jaipur / 20 साल से करंट का डर, छत पर जाने की सीढिय़ां तक नहीं बनाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो