scriptलड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम ‘छा जा’ | First Digital Youth Programme 'Chaja' launch for girls | Patrika News
जयपुर

लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम ‘छा जा’

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 2012 से मनाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें. साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के प्रति होने वाली लैंगिक असामानताओं को खत्म करने के बारे में जागरूकता फैलाना भी है.

जयपुरOct 11, 2019 / 11:50 am

poonam shama

लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम 'छा जा'

लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम ‘छा जा’

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गर्ल इफेक्ट ने भारत की लड़कियों के लिए पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसे छा जा (आगे बढ़ो और सफल बनो) नाम दिया गया गै। इसका उद्देश्य डिजिटल मीडिया कंटेंट के माध्यम से लड़कियों और किशोरियों को सशक्त बनाना है। छा जा, ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव रहेगा।
इसका कंटेंट ‘बिहेवियर चेंज साइंस’ की मदद से तैयार किया है जो लड़कियों को उनके भविष्य को लेकर जरूरी निर्णय लेने में आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर लड़कियों को ‘सेक्शुअल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ’ से लेकर उनके शिक्षा को लेकर अभिभावकों से चर्चा करने या पहली नौकरी की तैयारी करने तक की जानकारी दी जाएगी।
girleffect.org के जरिए लड़कियां हिंदी में दुनिया के सामने अपनी बात रख सकेंगी। साथ ही वे अपनी स्वतंत्रता, जीवनशैली और पसंद-नापसंद के बारे में भी बात कर सकेंगी। छाजा के तहत कार्यक्रम को युवाओं और उनके समुदायों के साथ मिलकर बनाया जाएगा।
छा जा के बारे में जानकारी देते हुए गर्ल इफेक्ट के सीईओ जेसिका पोस्नर ओडेड ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी लड़कियों को ताकतवर बनाती है। छा जा के माध्यम से हम मोबाइल के महत्व का भरपूर लाभ लेने का अवसर देखते हैं जिससे लड़कियों को ऐसे कंटेंट से सशक्त बनाया जा सके जिसपर वे भरोसा करती हैं। हमारा उद्देश्य लड़कियों को उनके आसपास मौजूद
जानकारी से जोड़ना है और प्रभावी परिवर्तन लाना है।’

Home / Jaipur / लड़कियों के लिए लॉन्च हुआ पहला डिजिटल यूथ प्रोग्राम ‘छा जा’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो