scriptजयपुर में टूटा पांच साल का रेकॉर्ड, 4 डिग्री तक आया पारा | Five-year record broken in Jaipur, mercury reaches 4 degrees | Patrika News
जयपुर

जयपुर में टूटा पांच साल का रेकॉर्ड, 4 डिग्री तक आया पारा

सर्दी की बाड़बंदी : फतेहपुर: -3, जोबनेर: -2 डिग्री
 

जयपुरDec 28, 2019 / 01:12 am

Vijayendra

जयपुर में टूटा पांच साल का रेकॉर्ड, 4 डिग्री तक आया पारा

जयपुर में टूटा पांच साल का रेकॉर्ड, 4 डिग्री तक आया पारा


जयपुर. जाड़े ने प्रदेश में डेरा डाल दिया है। हिमाचल में हुई बर्फ बारी के बाद चल रही उत्तरी हवाओं ने विंड स्ट्रॉम की स्थिति बना दी है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर लगातार दूसरे दिन पारा माइनस तीन डिग्री रहा। जयपुर में सर्दी का पांच साल का रेकॉर्ड टूट गया। बीती रात यहां तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व 2014 में दिसंबर में रात का पारा 3.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर जिले के जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिला हर घंटे पारे में गिरावट देखने को मिल रही थी। अधिकतम पारा 21 पॉइंट 5 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन 2 घंटे बाद ही 6.30 बजे पारा 14 डिग्री पर आ गया ऐसे में 2 घंटे में 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। माउंट आबू में पारा माइनस 1 डिग्री पहुंच गया। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर बर्फ की परत जम गई। कई जगह सोलर प्लेटें टूट गईं। फ तेहपुर में खेतों में फ सलों पर पाला जम गया। घास-फू स, खेतों की मेढ़ आदि पर बर्फ की सफेदी नजर रही थी। अजमेर में भी वाहनों और घास पर बर्फ जमी दिखी।
पाले से फसलों को नुकसान
कृषि विभाग के मोटे आकलन के अनुसार कई जगह अगेती फ सलों को 7 से 43 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि पाले से चने, टमाटर और सरसों की फसल काली पडऩे लगी है। पाला जारी रहा तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
सर्दी से महिला की मौत
अलवर रेलवे जंक्शन के बाहर फु टपाथ पर शुक्रवार को एक महिला का शव मिला। आशंका है कि महिला की मौत तेज सर्दी के कारण हुई है।


कहां कितना पारा
फ तेहपुर -3
जोबनेर -2
माउंट आबू -1
चूरू -0.6
श्रीगंगानगर 1.4
चित्तौडगढ़़़ 1.9
झालावाड़ 2
डबोक 3.2
अजमेर 4
जयपुर 4
जोधपुर 4.4
कोटा 4.6
बीकानेर 5.8
बाड़मेर 7.8
जैसलमेर 8.9
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो