scriptस्कूलों में छाया देशभक्ति का उल्लास | Flag hoisted in schools | Patrika News
जयपुर

स्कूलों में छाया देशभक्ति का उल्लास

अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं ने तिरंगा फहरा कर दिखाया जज्बा

जयपुरAug 13, 2022 / 12:25 am

Gaurav Mayank

स्कूलों में छाया देशभक्ति का उल्लास

स्कूलों में छाया देशभक्ति का उल्लास

जयपुर। चाकसू क्षेत्र के गणगौरी मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान बनाए पांडाल में मौजूद करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने एक साथ देशभक्ति गीत गाए। वहीं मौजूद लोगों ने भी सुर में सुर मिलाए। महोत्सव में कस्बे के निजी व राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, हनुमान सहाय मीना, प्रकाश चंद मीना, रामलाल मीना, कमलेश बैरवा, सीताराम गुर्जर, हरिनारायण चौधरी, अवध शर्मा, रमन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
महलां में अवानियां में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सरपंच मदन निठारवाल, प्रधानाचार्य निशा शर्मा, राजवीर ङ्क्षसह, घनश्याम शर्मा, बिरदीचंद डागर, बजरंगलाल फागणा, जगदीश शर्मा, हंसराज ङ्क्षसह, जगदीश बलाई, नंदकिशोर चौधरी, संतोष कुमारी, उमा वर्मा, यशवंत ङ्क्षसह, हीना चौधरी, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद थे।
माधोराजपुरा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को विद्यालयों में देशभक्ति गीतों की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पंचायत समिति के विकास अधिकारी बृजेंद्र ङ्क्षसह धाकड़ के मुख्य आतिथ्य, सरपंच हीरा देवी सरसूंडिय़ा के विशिष्ट आतिथ्य व प्रधानाचार्या वीना डोरिया की अध्यक्षता में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। उधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रवीण चौधरी के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राजावास के ग्राम नांगल पुरोहितान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बालक -बालिकाओं ने पांच देशभक्ति गीत गाए। इस मौके पर महेश पारीक, कालूराम सामोता, रामबाबू परसवाल आदि लोग मौजूद थे।
विधायक रामलाल ने बूथों पर बांटे तिरंगे
चौमूं आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चौमूं विधानसभा में सुभाष सर्किल स्थित विधायक निवास पर विधायक रामलाल शर्मा ने बूथ अध्यक्षों को तिरंगा वितरित किया। इस मौके पर गजानंद कुमावत, श्रीराम शर्मा, बनवारी शर्मा, जितेंद्र शेखावत, गोपाल डेनवाल, आशीष दुसाद, दिनेश गोरा, बजरंग सोनी, रिशपाल कुमावत, लालचंद यादव, सुमन सैनी, वंदना दीक्षित, आशा शर्मा, सना खान, गजेंद्र यादव, आलोक जांगिड़, प्रकाश हाटवाल मौजूद थे।

Home / Jaipur / स्कूलों में छाया देशभक्ति का उल्लास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो