scriptउपचुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी ऐसी बड़ी बात | former cm ashok gehlot says- People ready to opposes BJP Government | Patrika News
जयपुर

उपचुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी ऐसी बड़ी बात

उपचुनाव में कांग्रेस तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी…

जयपुरJan 27, 2018 / 12:02 pm

dinesh

bypoll
जयपुर/दौसा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिक अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने द्वैषतापूर्ण भाव से कांग्रेस सरकार की ज्यादातर लोक कल्याणकारी योजनाओं को बदं कर दिया है। यहां तक कि रिफायनरी को चार साल तक रोक कर राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। चुनाव प्रचार के लिए अलवर जाते समय दौसा कलेक्ट्री चौराहे पर गहलोत ने स्वागत के बाद लोगों को संबोधित किया।

विरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतेगी सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जन विरोधी नीतियों का खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा और उपचुनाव में कांग्रेस तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रसादीलाल मीणा, मुरारी लाल, राजकुमार शर्मा, महेन्द्रसिंह मालवीय सहित कई कार्यकर्ता थे।

चार साल में सरकार ने तोड़ दी कमर, जनता अब वोटबंदी के लिए तैयार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले चार साल में जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जो कांग्रेस सरकार ने लागू की थी। इससे आम आदमी में असुरक्षा की भावना पनपी है। जबकि नि:शुल्क दवा और पेंशन योजना के अलावा अन्य सभी योजनाएं अपने आप में मिसाल हैं। जनता अब वोटबंदी के लिए तैयार है।
फिल्म ‘पद्मावत‘ विवाद की दोषी बीजेपी शासित राज्य सरकारें
गहलोत ने इस पूरे विवाद में राजस्थान समेत बीजेपी शासित राज्य सरकारों को दोषी ठहराया है। वहीं राजस्थान सरकार पर लोगों को भडक़ाने और आपस में लड़ाने जैसे आरोप तक लगाए हैं। पद्मावती फिल्म विवाद में सूचना प्रसारण मंत्रालय को संजय लीला भंसाली और करणी सेना से बात करनी चाहिए थी। फिर सेंसर बोर्ड के चैयरमेन से बात करते, बुलाकर बात करके फैसला हो सकता था। परंतु गुजरात के चुनाव चल रहे थे, जानबूझकर के इन्होंने इसको हवा दी और एक-एक करके बैन लगाए गए, एक साथ नहीं लगाए गए। कभी राजस्थान सरकार लगा रही है, कभी मध्यप्रदेश, कभी गुजरात। ये सब जानबूझकर आग लगाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो