scriptरोजाना खाएं चार बादाम, आपकी हेल्थ के लिए रहेगा फायदेमंद | four almond a day | Patrika News
जयपुर

रोजाना खाएं चार बादाम, आपकी हेल्थ के लिए रहेगा फायदेमंद

इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की शारीरिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

जयपुरMar 28, 2020 / 03:41 pm

Mridula Sharma

रोजाना खाएं चार बादाम, आपकी हेल्थ के लिए रहेगा फायदेमंद

रोजाना खाएं चार बादाम, आपकी हेल्थ के लिए रहेगा फायदेमंद

फ्रूट्स और नट्स का नियमित सेवन हमारे लिए कई मायनों में फायदेमंद रहता है। इससे हमारा शरीर मजबूत होने के साथ ही मानसिक तौर पर भी हेल्दी रहता है। एक शोध में पाया गया है कि रोजाना चार बादाम चाहे भीगे हुए हों या सूखे, खाने से आपको कई तरह के फायदे होते हैं, आइए जानते हैं क्या हैं ये फायदे…
सिर्फ चार ही क्यों?
अन्य सभी नट्स की तरह ही बादाम भी हाई कैलोरी होते हैं। विशेषज्ञ शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए रोजाना सात से अधिक नट्स खाने की सलाह देते हैं। एक व्यस्क व्यक्ति के लिए चार नट्स काफी हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा कैलोरी खर्च करते हैं तो आप सात नट्स भी खा सकते हैं।
हार्ट डिजीज रोकने में मददगार
यह छोटा सा नट्स हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रोसेस के लिए बेहतरीन काम करता है। बादाम में मैग्निशियम, पौटेशियम, कॉपर और एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं। बादाम उन खाद्य पदार्थों में आता है जो शरीर को ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। बादाम कोलेस्ट्रोल घटाने में भी मदद करता है।
स्किन का रखता है ख्याल
बादाम में विटामिन ई होता है जो त्वचा के लिए बेहतरीन होता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे की रंगत बनी रहती है। बादाम में मैग्नीज भी पाया जाता है, जो झुर्रियों को रोकने में मददगार होता है।
सामान्य नींद के लिए बेहतर विकल्प
अगर आप रोजाना चार बादाम खाते हैं तो आप सामान्य नींद ले सकते हैं। यह अनिद्रा की बीमारी को दूर करने में मददगार होता है।

महिलाओं के लिए है जरूरी
महिलाओं को नियमित रूप से बादाम का सेवन करना चाहिए, यह उनमें एनिमिया के खतरे को कम करता है। इससे हीमोग्लोबिन का स्तर भी सामान्य रहता है।

Home / Jaipur / रोजाना खाएं चार बादाम, आपकी हेल्थ के लिए रहेगा फायदेमंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो