scriptऑनलाइन सट्टा लगाते चार जने गिरफ्तार | Four people arrested for betting online | Patrika News
जयपुर

ऑनलाइन सट्टा लगाते चार जने गिरफ्तार

दो लैपटॉप, 15 मोबाइल बरामद

जयपुरDec 27, 2020 / 09:27 pm

Lalit Tiwari

ऑनलाइन सट्टा लगाते चार जने गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा लगाते चार जने गिरफ्तार

वैशाली नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगाते चार जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जोधपुर निवासी भीम सिंह (30) पुत्र भगवान सिंह, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी लोकेश (34) पुत्र मुरलीधर, प्रताप नगर जोधपुर निवासी नितेश (38) पुत्र राजकुमार हैं। पुलिस ने बताया कि टीम ने आइनोक्स सिनेमा के पीछे होटल दा क्रिस्टल में
दबिश दी तो कमरा नम्बर 201 से चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच चल रहा था। दो लैपटॉप चल रहे थे, तथा कई मोबाइल पर सट्टे को लेकर बात की जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और एक रजिस्टर बरामद किया है। रजिस्टर में 95 लाख रुपए का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाने का हिसाब बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार और आशीष की सराहनीय भूमिका रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सट्टा कितने दिनों से लगाया जा रहा था और इसके पीछे और कितने लोग काम कर रहे हैं।

Home / Jaipur / ऑनलाइन सट्टा लगाते चार जने गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो