scriptचार जनों की रहस्यमय मौत.. | Four people death in jhalawar | Patrika News
जयपुर

चार जनों की रहस्यमय मौत..

राजस्थान के झालावाड़ जिले में चार लोगों की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। बहरहाल, मौत कैसे हुई ? पुलिस के सामने यह सवाल है। रहस्यमय तरीके से मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुरOct 08, 2019 / 09:08 pm

manish chaturvedi

Four people death in jhalawar

Four people death in jhalawar

राजस्थान के झालावाड़ जिले में चार लोगों की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। बहरहाल, मौत कैसे हुई ? पुलिस के सामने यह सवाल है। रहस्यमय तरीके से मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
बता दे..मामला झालावाड़ जिले के सुनेल इलाके का है। जहां ढाबला खींची गांव के चौखडिया बाजार में यह दर्दनाक घटना सामने आई। मंगलवार सुबह चौखड़िया बाजार स्थित एक घर में चार लोगों के शव मिले। जिनमें एक महिला व तीन बच्चों के शव थे। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार का मुखिया मौके पर नहीं मिला।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शकीर हुसैन ने दो महीने पहले अपना मकान बेचा था। उसके बाद शकीर हुसैन अपने चाचा मेहमूद के मकान में रहने लगा। शकीर परिवार सहित चाचा के मकान में रह रहा था। वहीं, शकीर किराने की दुकान करता था। चाचा मेहमूद की बेटी शब्बाना मंगलवार सुबह छत के रास्ते से शकीर के घर गई। जहां उसने शकीर के घर में शव देखे तो घबरा गई। इसके बाद शब्बाना चिल्लाकर मौके से भागी। शब्बाना की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी मौके पर आ गए। फिर परिजन व ग्रामीण छत के रास्ते से शकीर के मकान में गए। जहां चार शवों के होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर सुकेत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा की महिला जाहिदा व उसका एक बेटा लेटे है। जिनके मुंह से झाग निकल रहे थे। दूसरे कमरे में रस्सी व दुपट्टे से दो बच्चों के शव फंदे के सहारे लटके थे। इनके मुंह से भी झाग निकल रहे थे। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे शकीर को घर के बाहर जाते देखा था। लेकिन शकीर कहां गया, यह किसी को मालूम नहीं है। बाद में सीओ कैलाश चंद भी घटनास्थल पर पहुंचे।
चारों की मौत कैसे हुई, क्या कारण है और शकीर कहां है। इन सवालों के जवाबों को लेकर पुलिस जांच कर रहीं है। पुलिस शकीर की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि शकीर के सामने आने के बाद खुलासा होगा कि इन चारों की मौत की क्या वजह रहीं।

Home / Jaipur / चार जनों की रहस्यमय मौत..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो