scriptमनचाही जगह पर तबादले के लालच में फंस गए गुरुजी, इतने लाख गवां दिए… अब पुलिस के चक्कर में पडे | Fraud happened with government teacher in the name of transfer | Patrika News
जयपुर

मनचाही जगह पर तबादले के लालच में फंस गए गुरुजी, इतने लाख गवां दिए… अब पुलिस के चक्कर में पडे

कई बार थाने में चक्कर काटने के बाद अब कई महीनों के बाद केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस जांच कर रही है।

जयपुरNov 14, 2022 / 01:35 pm

JYANT KUMAR SINGH

job fraud

cash

जयपुर
सांगानेर थाना इलाके में रहने वाले एक गुरुजी ने एक ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सांगानेर पुलिस ने पहले तो केस ही दर्ज नहीं किया, बाद में डीसीपी को पत्र भेजकर केस दर्ज करने की मांग की गई तो पुलिस ने केस दर्ज किया और अब जांच पड़ताल शुरु की है। इस बीच आरोपी कहां से कहां भाग गया इस बारे में किसी को पता नहीं है।
जांच कर रही सांगाने र पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कराने वाले सूरजकरण का बेटा उदयपुर में अध्यापक है। सूरजकरण से कुछ समय पहले पदम चंद नाम के एक व्यक्ति की मुलाकात हुई। पदम चंद ने खुद और अपने कुछ साथियों को सरकारी चलाने वाले कुछ अधिकारियों और मंत्रियों का नजदीकी बताया। उसके बाद सूरज करण को कहा कि अभी तो अपनी चल रही है, बेटे को उदयपुर से जयपुर बुलवा लो।
सूरज करण… पदम चंद की बातों में आ गए। पदम चंद ने कहा कि तीन लाख पचास हजार रुपए लगेंगे और अगर लिस्ट में नाम नहीं आया तो रुपए वापस लौटा देंगे। लेकिन न तो लिस्ट में ही नाम आया और न ही रुपए वापस मिले। रुपए वापस मिलना तो दूर आरोपी ने उल्टे केस में फंसाने की धमकियां देना शुरु कर दिया और उसके बाद फोन ही बंद कर दिया। कई बार थाने में चक्कर काटने के बाद अब कई महीनों के बाद केस दर्ज हुआ है।
अब पुलिस जांच कर रही है। कई बार थाने में चक्कर काटने के बाद अब कई महीनों के बाद केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस जांच कर रही है।

https://youtu.be/wt7RRXOqZiE

Home / Jaipur / मनचाही जगह पर तबादले के लालच में फंस गए गुरुजी, इतने लाख गवां दिए… अब पुलिस के चक्कर में पडे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो