scriptपीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार | Fraud in the name of admission in PG Girls Hostel, accused arrested | Patrika News
जयपुर

पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

स्पेशल ऑफेंसेज एण्ड साइबर क्राइम आयुक्तालय की ओर से पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जयपुरDec 28, 2019 / 07:37 pm

Lalit Tiwari

पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

स्पेशल ऑफेंसेज एण्ड साइबर क्राइम आयुक्तालय की ओर से पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाह अहमद (१९) पुत्र युनूस मेव को कामां भरतपुर से दस्तयाब किया है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने एडमीशन के नाम पर कितने लोगों को ठगा और अब तक कितने लाख की ठगी की गई है।
एडिशनल कमिश्नर (अपराध) अशोक गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ऑफेंसेज एण्ड साइबर क्राइम आयुक्तालय में पीडि़त प्रताप नगर जयपुर निवासी अनोज मलिक ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि गर्ल्स पीजी हॉस्टल में आर्मी अफसर बनकर एडमीशन करवाने के नाम पर सत्तर हजार रुपए धोखा देकर हड़प लिए। इस पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र पंचोली के नेतृत्व में एएसआई तोफान मल और कांस्टेबल गणेश की टीम गठित की गई। टीम ने इस मामले में अनुसंधान कर शाह अमहद को भरतपुर से दस्तयाब कर लिया।
इस तरह करते थे ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी सिम बेचकर अन्य लोगों के साथ मिलकर आर्मी अफसर बनकर गल्र्स पीजी हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी कर सत्तर हजार रुपए हड़प लिया। इसके बाद वह और किसी को ठगी का शिकार बनाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jaipur / पीजी गर्ल्स हॉस्टल में एडमीशन के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो