scriptआपकी एनर्जी बढ़ाएंगे ये फल | fruit | Patrika News
जयपुर

आपकी एनर्जी बढ़ाएंगे ये फल

फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते बल्कि इनसे हमें सेहत संबंधी काफी फायदे हासिल होते हैं।

जयपुरNov 18, 2019 / 09:40 am

Kiran Kaur

पौष्टिक खानपान के लिए यह जरूरी है कि हम अपने खानपान में फलों को शामिल करें। फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते बल्कि इनसे हमें सेहत संबंधी काफी फायदे हासिल होते हैं। इन्हें अपने खानपान में प्रमुखता दी जानी चाहिए। कई ऐसे फल हैं, जो हमारे एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं।
केला: एनर्जी बढ़ाने के उपाय में आप केले का सेवन कर सकते हैं। केले में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। लगातर और जल्दी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केला बहुत ही फायदेमंद होता है। पोटेशियम के अलावा केला प्राकृतिक चीनी का भी अच्छा स्रोत है। केले में ऐसे पोषक तत्व और खनिज पदार्थ भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखने में सहायक होते हैं।
सेब : इसमेेंं फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। एक अध्ययन के अनुसार सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होते हैं, जो शरीर में तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। इससे सूजन संबंधी विकारों को दूर करने में मदद मिलती है। फाइबर होने के कारण यह पाचन प्रक्रिया को तेज करने में सहायक होता है।
संतरा : संतरा ऊर्जा देने वाले फलों में प्रमुख है। संतरा में विटामिन-सी अच्छी मात्रा में होता है। संतरे में मौजूद विटामिन-सी शरीर में तनाव और थकान को दूर करने में सहायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार खराब मूड, भ्रम, क्रोध या अवसाद जैसी स्थितियों को दूर करने में संतरा खाना प्रभावी रहता है। ऊर्जा बढ़ाने व थकान दूर करने के लिए संतरा खाया जाना चाहिए।
स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी और फोलेट उच्च मात्रा में होते हैं। स्ट्रॉबेरी में फिनोल भी होता है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यदि आप चाहते हैं कि आप एनर्जेटिक बने रहें तो आप प्रमुखता से स्ट्रॉबेरी को प्रमुखता से अपने खानपान में शामिल करें। इसमें आप योगर्ट मिलाकर भी खा सकते हैं।

Home / Jaipur / आपकी एनर्जी बढ़ाएंगे ये फल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो