scriptGangaur Puja 2020 : ईसर—गणगौर को भी पहनाया मास्क | Gangaur puja 2020 Jaipur Pooja With Mask | Patrika News
जयपुर

Gangaur Puja 2020 : ईसर—गणगौर को भी पहनाया मास्क

— गणगौर पर्व पर महिलाओं ने घरों में ही की पूजा— पूजा से पहले खुद ने पहना मास्क, फिर ईसर—गणगौर को पहनाया— अन्य घरों की महिलाओं ने नहीं दिया अंदर प्रवेश

जयपुरMar 27, 2020 / 08:19 pm

surendra kumar samariya

Gangaur Puja 2020 : ईसर—गणगौर को भी पहनाया मास्क

Gangaur Puja 2020 : ईसर—गणगौर को भी पहनाया मास्क

कोरोना वायरस के बचाव में एक—दूसरे से दूरी बनाते हुए शुक्रवार को महिलाओं ने गणगौर पर्व मनाया। घरों में ही पूजा से पहले महिलाओं ने स्वयं मास्क पहना। इसके बाद ईसर—गणगौर ( gangaur puja ) की कागज पर आकृति बनाकर उनके चेहरों पर भी मास्क लगाया। गौर गौर गणपति ईसर पूजे पार्वती जैसे गीतों के साथ पूजा—अर्चना करते हुए महिलाओं ने कोरोना के कहर को कम करने की प्रार्थना की।
इस दौरान महिलाओं ने अन्य घरों की महिलाओं को अपने घरों में प्रवेश नहीं दिया। स्वयं के आंगन में ही पूजा की। महिलाओं ने बताया कि ईसर गणगौर को मास्क पहनाकर फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए है। हमारा मोटो लोगों को मास्क पहनने की अपील करना ही है।
नेहरू नगर ( Nehru Nagar ) डी—पार्क जगह में पूजा करने वाली कौशल्या, कर्मा, अनिता और वंदना ने बताया कि 21 दिन के लॉकडाउन ही नहीं बल्कि देश हित और स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए आगे भी मास्क पहनना होगा। लोग अपने घरों में ही रहे। हम सभी गणगौर की सवारी को मिस कर रहे है, लेकिन सबसे पहले कोरोना वायरस से स्वयं, परिवार और राज्य का बचाव करना है।
.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो