scriptCow Politics : ‘गौरक्षा’ सम्मेलन में बोले सीएम, भाजपा केवल नाम की हम काम के गौभक्त | Gauraksha samelan cow politics ashok gehlot | Patrika News
जयपुर

Cow Politics : ‘गौरक्षा’ सम्मेलन में बोले सीएम, भाजपा केवल नाम की हम काम के गौभक्त

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरMar 02, 2019 / 06:48 pm

pushpendra shekhawat

ashok gehlot

Cow Politics : ‘गौरक्षा’ सम्मेलन में बोले सीएम, भाजपा केवल नाम की हम काम के गौभक्त

जया गुप्ता / जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल नाम की गौभक्त है, काम नहीं करती। हम काम के गौभक्त हैं। गायों के लिए हम काम करते हैं। भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिंगौनिया गौशाला में 70 हजार गाय मरी हैं। ये केवल नाम के गौभक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महापुरुषों ले लेकर गाय तक सभी को चुराया है। उन्होंने महात्मा गांधी, अम्बेडकर को कभी याद ही नहीं किया। चुनाव जीतने के लिए उनके नाम का उपयोग कर राजनीति कर रहे हैं। गहलोत शनिवार को सीतापुरा स्थित जेइसीसी में राज्य स्तरीय गौरक्षा सम्मेलन के बाद मीडिया से कही।
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि आवारा पशु सबसे बड़ी समस्या है। जब तक गाय दूध देती है, उसे घर में रखते हैंं। जैसे ही दूध देना बंद करती है, उसे लावारिस छोड़ देते हैं। एक तरफ गाय को हम माता कहते हैं। दूसरी तरफ उन्हें सड़कों पर कचरा खाने के लिए छोड़ देते हैं। सड़कों पर घूमते पशु लोगों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। सड़कों पर आवारा पशु न रहें, यही सरकार की प्राथमिकता है।

Home / Jaipur / Cow Politics : ‘गौरक्षा’ सम्मेलन में बोले सीएम, भाजपा केवल नाम की हम काम के गौभक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो