scriptगहलोत को आशंका, गांधी परिवार को हो सकता है खतरा | Gehlot fears, Gandhi family may be in danger | Patrika News
जयपुर

गहलोत को आशंका, गांधी परिवार को हो सकता है खतरा

एसपीजी सुरक्षा हटाने पर जताई आपत्ति

जयपुरNov 09, 2019 / 01:28 am

Jagdish Vijayvergiya

गहलोत को आशंका, गांधी परिवार को हो सकता है खतरा

गहलोत को आशंका, गांधी परिवार को हो सकता है खतरा

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, सुरक्षा सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक को पत्र भेजकर गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर आपत्ति जताई है।
पत्र में गहलोत ने लिखा कि सोनिया, राहुल एवं प्रियंका गांधी को मिले स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप (एसपीजी) के सुरक्षा कवर में कोई भी बदलाव इन तीनों के जीवन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा। समाचार माध्यमों पर चल रही खबरों के अनुसार केन्द्र सरकार इनका एसपीजी सुरक्षा कवर हटाने पर विचार कर रही है तो यह बदनीयती से लिया गया अविवेकपूर्ण कदम होगा। गांधी परिवार के सदस्यों के जीवन को खतरा हुआ तो केन्द्र का राजनीतिक नेतृत्व, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव, सुरक्षा सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
एनआइसी के दूरभाष मोबाइल ऐप का लोकार्पण
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआइसी) के जीओवी-दूरभाष मोबाइल ऐप पर अब शहर के किसी भी सरकारी विभाग के आइएएस अधिकारी से लेकर क्लर्क के मोबाइल नम्बर, फोटो, पद, निवास की जानकारी ली जा सकेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इसका लोकार्पण किया।
भाजपा ने शिवसेना से झूठे वादे किए होंगे : गहलोत
जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि झूठे वादे करना बीजेपी की फितरत में है। उसने महाराष्ट्र में शिवसेना से भी झूठे वादे किए होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिले के भोपालगढ़ स्थित बेड़ों की ढाणी में चौधरी लक्ष्मणराम बेड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी भी उपस्थित थे।

Home / Jaipur / गहलोत को आशंका, गांधी परिवार को हो सकता है खतरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो