scriptसीएम हाउस में गहलोत तो पीसीसी में पायलट ने किया झंडारोहण | Gehlot in CM House, Pilot flagged off in PCC | Patrika News
जयपुर

सीएम हाउस में गहलोत तो पीसीसी में पायलट ने किया झंडारोहण

71 वें गणतंत्र दिवस राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही झंडारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जयपुरJan 26, 2020 / 09:30 am

firoz shaifi

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। 71 वें गणतंत्र दिवस राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही झंडारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सबसे पहले झंडारोहण मुख्यमंत्री आवास पर किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर सात बजे झंडारोहण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत के परिवार के सदस्यों के साथ ही सीएम हाउस का स्टाफ भी मौजूद रहा। बड़ी संख्या में आमजन भी मुख्यमंत्री को गणतंत्र दिवस की मुबारक बाद देने सीएम हाउस पहुंचे।वहीं दूसरे ओर सुबह 7.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी झंडारोहण किया गया।

सबसे पहले सेवादल कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को सलामी दी। उसके बाद पाटलट ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद पायलट ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।


इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व सांसद अश्क अली टांक सहित प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री ने किया झंडारोहण
वहीं शहर कांग्रेस की ओर से सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया गया। बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झंडारोहण किया। झंडारोहण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


पूनिया-कटारिया ने किया झंडा रोहण
वहीं सुबह 8.30 बजे बड़ी चौपड़ पर शहर भाजपा कीओर से भी झंडारोहण किया गया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने झंडारोहण किया। इसके बाद 9 बजे भाजपा मुख्यालय में झंडारोहण किया गया। यहां प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने झंडारोहण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो