scriptकांग्रेस हमारी मां, इस पर कोई आंच न आए, अपने तो अपने होते हैं: गहलोत | gehlot says Congress is our mother | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस हमारी मां, इस पर कोई आंच न आए, अपने तो अपने होते हैं: गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एतिहासिक भाषण दिया।

जयपुरAug 13, 2020 / 10:59 pm

rahul

jaipur

Cm Ashok Gehlot

राहुल सिंह / जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एतिहासिक भाषण दिया। गहलोत ने पुरानी कांग्रेस की बात की वहीं नई कांग्रेस की भी बात और सिद्धांत बताए। यह भी कहा कि जब सबके सहयोग से सरकार बनी तो हम अलग अलग कैसे हो सकते है, यह संभव नहीं है। अब भूलों और आगे बढो। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता को कोई हिला नहीं सकता। ये समझ लीजिए कि एक बुरा सपना आया था सपना चला गया, आज पूरा परिवार एकजुट है। आपस में मनमुटाव नहीं होने चाहिए। सब आपस में बात करें मुझसे कोई मिलना चाहे कभी भी, कोई दिक्कत नहीं है, गिले-शिकवे हम दूर करेंगे। गहलोत ने कहा कि हम चाहेंगे कि हमारी कांग्रेस पार्टी जिसको हम माँ कहते हैं उस पर कोई आंच नहीं आए। ये हमारी ख्वाहिश होनी चाहिए।
कांग्रेस के तिरंगे ने हमें योग्य बनाया— गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने हमें पहचान दी है। इस योग्य बनाया है तो कांग्रेस के तिरंगे झंडे ने बनाया है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सिद्धांतों ने हमें योग्य बनाया है। कांग्रेस पार्टी का 135 साल का इतिहास है, बीजेपी वाले इस बात को फैलाते रहते हैं पंडित नेहरू की पटेल से नहीं बनती नहीं थी, अब उनको कौन समझाए जब आप पैदा ही नहीं हुए थे उस जमाने की बात आप कर रहे हो। गहलोत ने कहा कि आज हमारे कुछ साथी नहीं आते और फ्लोर टेस्ट होता तो सरकार तो बच जाती लेकिन हमारे दिल में वो खुशी नहीं होती। हमारे हमारे ही होते हैं, पराए पराए ही होते हैं। जिस रूप में हम सब लोग मिलकर के चुनाव जीतकर आए और सरकार बनी उसके बाद में हम अलग-अलग हो जाएं ये कैसे संभव हो सकता है।
राजस्थान से एक नई शुरुआत— गहलोत ने कहा कि राजस्थान से एक नई शुरुआत हो गयी है। राजस्थान की राजनीति को लेकर पूरे देश देख रहा था कि क्या होगा। आखिर में जीत आपकी हुई, हम एकजुट हुए। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के लोग बाड़ेबंदी-बाड़ेबंदी की बातें करते थे, वह खुद बाडेबंदी करने लग गए। हमारा लक्ष्य डेमोक्रेसी बचाना है। असेंबली के अंदर एकजुट रहना है।

Home / Jaipur / कांग्रेस हमारी मां, इस पर कोई आंच न आए, अपने तो अपने होते हैं: गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो