scriptCm Gehlot ने जीता विश्वास मत, कभी पूरे नहीं होने दूंगा बीजेपी के सपने | Gehlot wins trust vote, will never let BJP's dreams come true | Patrika News
जयपुर

Cm Gehlot ने जीता विश्वास मत, कभी पूरे नहीं होने दूंगा बीजेपी के सपने

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने आज विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया।

जयपुरAug 14, 2020 / 06:05 pm

rahul

ashok gehlot

ashok gehlot

राहुल सिंह / जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने आज विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया। करीब 35 दिन से राजस्थान में एक सियासी संकट बना हुआ था। गहलोत ने इससे पहले विश्वास मत प्रस्ताव की बहस में हिस्सा लिया। गहलोत ने अपने भाषण में प्रदेश से लेकर केन्द्रीय भाजपा नेताओं पर जमकर प्रहार किए। वहीं कुछ भाजपा नेताओं की तारीफ भी की। इस दौरान गहलोत का कॉन्फिडेंस साफ दिख रहा था। कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के चेहरे खिले हुए थे। विश्वास मत प्रस्ताव के बाद स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही को 21 अगस्त को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले करीब एक महीने की बगावत के बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज बीजेपी के लोग बगुला भगत बन रहे हैं। सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को जा रही है। गहलोत ने कहा कि मेरी उम्र 69 की हो गई और मुझे 50 साल राजनीति करते हो गए। तीसरी बार आप सबके सहयोग से सीएम बना हूं। केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एआईसीसी महामंत्री रहा हूं। हम तो लोकतंत्र को लेकर बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। नेता प्रतिपक्ष को कहना चाहूंगा कि आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, मैं राजस्थान की सरकार को नहीं गिरने दूंगा।

Home / Jaipur / Cm Gehlot ने जीता विश्वास मत, कभी पूरे नहीं होने दूंगा बीजेपी के सपने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो