scriptबुजूर्ग के साथ गलत करते पकड़ी लड़कियां | Girls caught wrong with elders | Patrika News
जयपुर

बुजूर्ग के साथ गलत करते पकड़ी लड़कियां

सीकर में सोमवार को चौकानें वाला मामला सामने आया। दो लड़कियों ने एक बुजूर्ग के थैले से 40 हजार रुपए पार कर लिए। जिन्हें लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में यह दोनों लड़कियां नाबालिग भी निकली।

जयपुरDec 02, 2019 / 08:54 pm

manish chaturvedi

Girls caught wrong with elders

Girls caught wrong with elders

सीकर में सोमवार को चौकानें वाला मामला सामने आया। दो लड़कियों ने एक बुजूर्ग के थैले से 40 हजार रुपए पार कर लिए। जिन्हें लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में यह दोनों लड़कियां नाबालिग भी निकली।
बता दे..मामला सीकर शहर के तापड़िया बगीची के पास का है। जहां लालासी गांव निवासी मूलचंद के साथ यह वारदात हुई। मूलचंद सीकर में किसी को देने के लिए एक थैले में 40 हजार रुपए लेकर आयाथा। तापड़िया बगीची पर दो नाबालिग लड़कियों ने मूलचंद के थैले में चीरा लगाकर 40 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात के बाद लड़कियां जल्दबाजी में मूलचंद के पास से जाने लगी। जिन्हें भागते देखकर मूलचंद को शक हुआ। उसने थैले में देखा तो थैले में चीरा लगा था। थैले में से 40 हजार रुपए गायब थे।
इस पर मूलचंद ने तत्काल एक लड़की को पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान दूसरी लड़की भाग निकली। जिसे देख मूलचंद उसे पकड़ने के लिए आवाज लगाने लगा। मूलचंद के चिल्लाने व दूसरी लड़की को पकड़ने की बात को लोग भी जल्द समझ गए। फिर लोगों ने भागकर दूसरी लड़की को पकड़ा। फिर दोनों लड़कियों के पास से 40 हजार रुपए लेकर मूलचंद को दिए।
चोरी की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की। बाद में पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों को कल्याण सर्किल चौकी लेकर गई। जहां पूछताछ की गई।

बता दे..सीकर में पूर्व में भी ऐसी कई वारदातें सामने आई है। शेखावाटी में महिला व बच्चा गिरोह सक्रिय है। जो लगातार चोरी व ठगी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। पूर्व में भी शादी समारोह में बच्चा गिरोह द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चुराने की वारदातें सामने आई थी। ऐसी कई वारदातें सीसीटीवी में भी कैद हुई। हालांकि— पुलिस को महिला व बच्चा गिरोह की और से की गई वारदातों का पर्दाफाश करने में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

Home / Jaipur / बुजूर्ग के साथ गलत करते पकड़ी लड़कियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो